रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर स्थित गांधी भवन में सौर ऊर्जा आधारित प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भवन की विद्युत आवश्यकताओं को पर्यावरण अनुकूल और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरा करना है।
क्रेडा और खादी बोर्ड की संयुक्त पहल
इस संबंध में आज राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और छत्तीसगढ़ राज्य खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में गांधी भवन परिसर में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना, उसकी उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
दोनों संस्थाओं के अध्यक्षों ने परियोजना को शीघ्र अमल में लाने और आपसी समन्वय से कार्य पूरा करने पर सहमति जताई है।
हरित ऊर्जा नीति को मिलेगा बल
इस पहल से राज्य की हरित ऊर्जा नीति को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि यह गांधी भवन जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर स्थल को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनाएगा।
छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सौर ऊर्जा, बायोमास और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्राथमिकता दी जा रही है। स्कूलों, सरकारी भवनों और ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पंप, ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन जैसे अनेक प्रोजेक्ट पहले से संचालित हैं।
गांधी भवन परियोजना इसी श्रृंखला में एक और प्रगतिशील और पर्यावरण हितैषी कदम है, जिससे आने वाले समय में शहरी क्षेत्रों में ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...