रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निगम का नाम बदलकर अब इसे “छत्तीसगढ़ दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम” करने की घोषणा की। यह कदम दिव्यांगजनों की गरिमा को और अधिक सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
हितग्राहियों को मिला लाभ
समारोह में 15 दिव्यांग हितग्राहियों को ऋण, 11 को ब्याज सब्सिडी, और श्रवण बाधित दिव्यांग को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। यह पहल दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास मानी जा रही है।
दिव्यांगजनों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “हमारी सरकार दिव्यांगजनों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमें उनके लिए व्यवसाय एवं स्टार्टअप के अवसर तैयार करने चाहिए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।”
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है, जिससे दिव्यांगजनों को सीधा लाभ मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के तहत दिव्यांगों को आर्थिक और कौशल विकास के जरिये सक्षम बना रही है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
इस मौके पर शासकीय दिव्यांग स्कूल माना के छात्र-छात्राओं ने भावनात्मक गीत प्रस्तुत किया, वहीं राजनांदगांव के श्रवण बाधित छात्रों ने देशभक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
प्रमुख गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित विभिन्न मंडल, आयोगों के अध्यक्ष, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और दिव्यांग छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...