Google Analytics Meta Pixel नन्हें शावकों के नाम: नर-मितान, मादा-आनंदी, रश्मि और दिशा रखा गया - Ekhabri.com

नन्हें शावकों के नाम: नर-मितान, मादा-आनंदी, रश्मि और दिशा रखा गया

 

विश्व बाघ दिवस: वन मंत्री अकबर ने कानन पेण्डारी जू में बाघ के चार नन्हें शावकों का किया नामकरण
राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए हो रहे निरंतर कार्य
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विश्व बाघ दिवस के अवसर पर कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर में बाघ के चार नन्हें शावकों का नामकरण किया। गौरतलब है कि कानन पेण्डारी जू में 17 अप्रैल 2022 की रात्रि को मादा बाघिन-रंभा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इन चार शावकों में एक नर एवं तीन मादा शामिल हैं। इनमें नर शावक का नाम मितान और तीन मादा शावकों का आनंदी, रश्मि तथा दिशा नाम रखा गया। इनके नामकरण में आम लोगों से भी सुझाव प्राप्त किए गए थे और उनसे प्राप्त राय-मशविरा का भी नामकरण में विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने इस मौके पर जू के अधिकारियों को शावकों सहित बाघों के बेहतर से बेहतर देख-भाल तथा हर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा।वन मंत्री श्री अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व बाघ दिवस है। इस मौके पर वन विभाग द्वारा बाघों के नामकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन एक सुखद संयोग और खुशी का पल है। राज्य में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए अनेक कार्य किए जा रहे है। इसके तहत रहवास क्षेत्र का विकास अंतर्गत चारागाह विकास, जल स्त्रोतों का विकास, संरक्षण तथा सुरक्षा इत्यादि के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे राज्य में शाकाहारी वन्य प्राणियों के साथ-साथ बाघों की संख्या में भी वृद्धि हो सके। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आशीष कुमार भट्ट, मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक, वनमण्डलाधिकारी रायपुर श्री विश्वेष झा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...