रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, गुरजीत सिंह और सुशांतो बनर्जी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई।
अब आम नागरिक भी एम परिवहन एप के माध्यम से यातायात उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं। इस एप का नया वर्जन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ केरल और उड़ीसा में भी लागू किया गया है। नए वर्जन के तहत, नागरिक अब बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, दो पहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने, नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने और गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों की फोटो या वीडियो लेकर ‘सिटिजन सेन्टिनल’ के रूप में रिपोर्ट कर सकते हैं।
इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा वाहन चालक का ई-चालान बनाकर उनके मोबाईल नंबर या पते पर भेजा जाएगा और उपयुक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करना है। इस एप के माध्यम से कोई भी नागरिक यातायात प्रहरी बनकर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चुनौती दे सकता है। ध्यान रखने योग्य बात यह है कि नागरिकों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की गोपनीयता पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएगी।
यातायात पुलिस रायपुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस एप का अधिक से अधिक उपयोग करें और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने में सहयोग दें। इस कदम से यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...