भारतीय मूल के निशांत बत्रा स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया में चीफ स्ट्रेटेजी एंड टेक्नोलाजी अफसर (सीएसटीओ) के तौर पर काम कर रहे हैैं। वह नासा को चांद पर पहला सेल्युलर नेटवर्क स्थापित करने में मदद कर रहे हैैं। नोकिया में बत्रा की जिम्मेदारी टेक्नोलाजी आर्कीटेक्चर के प्रबंधन के साथ ही नोकिया बेल लैैब्स में शोध की जिम्मेदारी संभालने की भी है। वह फिनलैैंड के इस्पू से काम कर रहे हैैं। वह इस साल के अंत तक चांद की सतह पर स्थापित करने के लिए पहला अत्यधिक छोटा, कम ऊर्जा वाला एंड टु एंड एलटीई सल्यूशन बना लेंगे। इस अवधि तक इसे चांद पर इंस्टाल करने की भी तैयारी है। नासा चाहता है कि वह चांद की सतह पर फिर से अपनी पकड़ कायम कर ले। नासा इसी साल मई में चांद के लिए आर्टेमिस मिशन भी लांच करने वाला है। जबकि मानवसहित यह मिशन चांद पर 2026 में जाएगा।
पिछले साल अक्टूबर में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने नोकिया को अपना साझीदार बनाया था। नासा के इस मिशन के तहत अंतरिक्ष में 4जी कम्यूनिकेशन प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। टिप्पिंग प्वाइंट टेक्नोलाजी से चांद से धरती के तार जुड़ेंगे। इससे चांद पर मानव की उपस्थिति भी आसान हो जाएगी। इस तकनीक से चांद पर भी इंसान के लिए कई दूरसंचार माध्यमों का उपयोग सरल और सहज हो जाएगा। इस संचार क्षमता से कई तरह के डाटा नेटवर्क तो चलेंगे ही, लूनर रोवर के लिए अहम कमांड और रिमोट फंक्शन भी सरल हो जाएंगे। रीयल टाइम नेविगेश्ान होगा। हाईडेफिनेशन वीडियो जारी हो सकेंगे। इससे संचार की प्रक्रिया में सस्ती हो जाएगी। चांद की दुर्गम परिस्थितियों में टिके रहने के लिए यह तकनीक वरदान साबित होगी।
निशांत बत्रा नोकिया में जनवरी, 2021 बतौर सीएसटीओ नियुक्त हुए थे। वह नोकिया ग्रुप लीडरशिप टीम के भी सदस्य हैैं। दिल्ली में पले-बढ़े बत्रा ने इंदौर के देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक किया है। बाकी पढ़ाई उन्होंने अमेरिका में की। डलास स्थित सदर्न मैथेडिस्ट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में परास्नातक किया है। एमबीए इनसीड से किया। बत्रा इससे पहले बतौर एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ टेक्नोलाजी अफसर स्वीडन के वीयोनीर में कार्यरत थे। वह 12 साल एरिक्सन में भी काम कर चुके हैैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...