Google Analytics Meta Pixel जर्मनी ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे सिंधू और श्रीकांत - Ekhabri.com

जर्मनी ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे सिंधू और श्रीकांत

दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता किदांबी श्रीकांत तथा लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां श्ाुरू हो रहे जर्मनी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। सिंधू ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब जीता, जबकि लक्ष्य ने जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब पहली बार अपने नाम किया। श्रीकांत हालांकि विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद कोरोना के कारण इंडिया ओपन से बाहर हो गए थे। विश्व चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक के बाद सिंधू को 2022 लखनऊ में सैयद मोदी टूर्नामेंट तक खिताब का इंतजार करना पड़ा। इस खिताब से दबाव कुछ कम हुआ होगा लेकिन सिंधू को पता है उन्हें यूरोपीय चरण में अपना शीर्ष प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यह साल काफी व्यस्त है जिसमें राष्ट्रमंडल खेल और एशिई खेल भी होने हैं। सातवीं वरीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत थाइलैंड की दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ करेंगी।
अच्छी फार्म में चल रहे लक्ष्य ने मौकों का पूरा फायदा उठाया है। उन्होंने स्पेन के हुएलवा में कांस्य पदक और फिर जनवरी में इंडिया ओपन का खिताब जीता। पिछले महीने मलेश्ािया में एशियाई टीम चैंपियनशिप में भारतीय अभियान में सिर्फ वही प्रभावी प्रदर्शन कर सके। लक्ष्य को पहले दौर में थाइलैंड के केंताफोन वेंगचारोन के खिलाफ खेलना है। दूसरी तरफ कोरोना के कारण इंडिया ओपन से बाहर रहे श्रीकांत ने इस संक्रमण से उबरते हुए ट्रेनिंग शुरू की और अब लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे। इस आठवें वरीय भारतीय को अपने पहले मुकाबले में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज का सामना करना है। कोरोना से उबरने के बाद एचएस प्रण्ाय ने विश्व चैंपियनश्ािप, इंडिया ओपन और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय के रूप में लगातार तीन टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। उन्हें जर्मनी ओपन के पहले ही दौर में सातवें वरीय एनजी का लोंग एंगस की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
पिछले कुछ समय में चोट और बीमारी से परेशान रही लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर की यिओ जिया मिन के खिलाफ करेंगी। पिंडली की चोट के बाद पूर्ण फिटनेस हासिल करने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप को पहले दौर में थाइलैंड के युवा स्टार कुनलावुत वितिदसार्न से भिड़ना है। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक जोड़ी को पुरुष डबल्स के पहले दौर में चीन के ल्यु यू चेन और ओउ शुआन यी की जोड़ी का सामना करना होगा, जबकि ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन अपना अभियान ओंग येउ सिन और तियो ई यी की सिंगापुर की छठी वरीय जोड़ी के खिलाफ शुरू करेंगे। महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी का सामना नामी माम्सुयामा और चिहारू श्ािदा की जापान की पांचवीं वरीय जोड़ी से होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...