कोली-पंधेर को 15 केस में मिली थी सजा, इलाहाबाद HC ने फैसला पलटा
गाजियाबाद/प्रयागराज- नोएडा के निठारी कांड में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंधेर की अपील इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली। गाजियाबाद की CBI कोर्ट ने उन्हें पहले फांसी की सजा सुनाई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्र और जस्टिस एसएचए रिजवी की बेंच ने फैसला सुनाया है। लंबी चली बहस के बाद अपीलों पर फैसला सितंबर महीने में सुरक्षित कर लिया गया था।









