Google Analytics Meta Pixel भारत-चीन सीमा पर 6 माह से घुसपैठ नहीं, पाक सीमा से 47 बार कोशिश - Ekhabri.com

भारत-चीन सीमा पर 6 माह से घुसपैठ नहीं, पाक सीमा से 47 बार कोशिश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को संसद में बताया कि पिछले 6 महीने के दौरान भारत और चीन की सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है, जबकि पाकिस्तान के साथ लगती सीमा से 47 बार घुसपैठ की कोशिश की गई। गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के दिए गए लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई है। प्रश्न में गृह मंत्रालय से भारत-चीन तथा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की जानकारी मांगी गई थी।

राज्यसभा में एक सांसद की ओर से सवाल पूछा गया था कि पिछले 6 महीने में पाकिस्तान और चीन की सीमा पर क्या घुसपैठ में बढ़ोतरी हुई है। जिस पर गृह मंत्रालय ने लिखित बयान दिया है। बयान में चीन सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ ना होने की बात कही गई है। दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ पर गृह मंत्रालय ने आंकड़ा भी दिया है।मंत्रालय ने कहा कि पिछले 6 महीने में पाक सीमा से घुसपैठ की 47 बार कोशिश हुई है।

सरकार के मुताबिक, लद्दाख में मौजूदा स्थिति जो बनी हुई है, उसे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल का उल्लंघन माना जा रहा है। ऐसे में सरकार कह रही है कि ये घुसपैठ की घटना नहीं है। घुसपैठ शब्द का इस्तेमाल अधिकतर LoC पर आतंकियों के लिए किया जाता है।

वहीं गृह मंत्रालय की तरफ से प्रश्न के उत्तर में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान सीमा पर फरवरी में घुसपैठ नहीं हुई,  मार्च में 4 बार घुसपैठ का प्रयास हुआ जो अप्रैल में बढ़कर 24 तक पहुंच गया। इसके बाद मई में 8 बार घुसपैठ की कोशिश की गई और जून में कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन जुलाई में एक बार फिर से घुसपैठ की कोशिश के 11 मामले सामने आए हैं।

Read Also  सर्दियों में भी लद्दाख सीमा पर पुल बनाता रहा चीन

गृह मंत्रालय के जवाब में यह भी कहा गया है कि सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनके तहत सीमा पर तैनाती बढ़ाई गई है। इंटेलिजेंस को मजबूत किया गया है. कई जगहों पर कंटीले तार लगाए गए हैं और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

29-30 अगस्त की रात को चीन के सैनिकों ने पैंगोंग झील के दक्षिणी इलाके में स्थित मुखपारी पहाड़ी और रेजांग ला पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था। तब से ही दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं और तनाव बढ़ा है। इसके बाद चीन ने एक सितंबर को भी घुसपैठ की नाकाम कोशिश की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *