Google Analytics Meta Pixel अब ब्रेथ टेस्ट से भी हो सकती है कोविड संक्रमण की जानकारी - Ekhabri.com

अब ब्रेथ टेस्ट से भी हो सकती है कोविड संक्रमण की जानकारी

श्वसन क्रिया के दौरान संक्रमण के फैलने की जानकारी आम हो चुकी है, लेकिन नए अध्ययन में पता चला है कि बहुत कम समय के दौरान अति सूक्ष्म ड्रापलेट्स के जरिये बाहर निकलने वाले वायरस का पता लगाने के लिए चंद सांसें ही काफी हैैं। स्वीडन स्थित यूनिवर्सिटी आफ गोथेनबर्ग के शोधकर्ताओं ने पाया कि कोविड-19 की जांच की प्रक्रिया में राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) वायरस से युक्त एरोसोल पार्टिकल का पता पहले चल जाता है। यूनिवर्सिटी में डाक्टरेट की छात्रा व अध्ययन की प्रमुख लेखिका एमिलिया विकलुंड ने कहा, ‘जिन कणों का हम पता लगा सकते हैं, वे बहुत छोटे हैं। उनका व्यास पांच माइक्रोमीटर से कम है। हम चंद सांसों में ही आरएनए वायरस वाले पार्टिकल का पता लगाने में कामयाब रहे हैैं।” इसकी माप पार्टिकल्स इन एक्सहेल्ड एयर (पीईएक्सए) के साथ किया गया था, जिसे सहलग्रेंस्का एकेडमी स्थित व्यावसायिक एवं पर्यावरण चिकित्सा संस्थान ने विकसित किया है। इसे ब्रेथ एक्सप्लोर (बीई) नामक हाथ से चलाए जाने वाले एक छोटे उपकरण के साथ संचालित किया जा सकता है। यह अध्ययन निष्कर्ष ‘इन्फ्लुएंजा एंड अदर रेस्पिरेटरी वायरस” नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के दौरान नमूने एकत्र करने के लिए तीन पद्धतियों का इस्तेमाल किया गया। इनमें 20 बार सामान्य तरीके से सांस लेना, गहरी सांस लेने के बाद थोड़ी देर के लिए रोकना व उपकरण में तीन बार खांसना शामिल हैैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि खांसने वाले नमूनों का परिणाम काफी बेहतर रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...