Google Analytics Meta Pixel अब शहर-गांव की सरकारों में उपचुनाव:14 शहरों के 15 वार्डों में 9 जनवरी को मतदान - Ekhabri.com

अब शहर-गांव की सरकारों में उपचुनाव:14 शहरों के 15 वार्डों में 9 जनवरी को मतदान

, जिला-जनपद और ग्राम पंचायतों में भी वोटिंग इसी दिन

रायपुर-छत्तीसगढ़ में विधानसभा उप चुनाव खत्म होते ही नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में उप चुनाव होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग 16 दिसम्बर को इसकी अधिसूचना जारी करेगा। इसी के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। जरूरत पड़ी तो 9 जनवरी को इसके लिए मतदान होगा। पंचायतों की मतगणना उसी दिन लेकिन नगरीय निकायों की मतगणना 12 जनवरी को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में 15 वार्ड पार्षद के पदों पर उप चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आयोग ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार चुनाव की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी उसी दिन स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन करेंगे। उसी दिन मतदान केंद्रों की सूची भी प्रकाशित कर दी जाएगी। 16 दिसम्बर सुबह 10.30 बजे से ही नामांकन पत्र मिलने शुरू हाे जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर तय हुई है। 24 दिसम्बर को स्क्रूटनी होगी। 26 दिसम्बर नाम वापसी की अंतिम तिथि है। उसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन भी हो जाना है। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के ये चुनाव दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी से कराया जायेगा। नगर पालिका के ऐसे क्षेत्रों में जहां चुनाव होना है वहां निर्वाचन की घोषणा की तारीख से चुनाव खत्म होने तक आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।

Read Also  शिक्षक दिवस पर स्कूल में ताला, बिना छुट्टी लिए गायब थे टीचर, चार निलंबित

पंचायतों में 735 पदों पर उप चुनाव होना है

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है, एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच तथा 597 पंच सहित कुल 735 रिक्त पदों पर उप चुनाव होना है। यह त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव गैर दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी से कराया जायेगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही परिणाम की घोषणा तक ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में जहां निर्वाचन संपन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।

मतदान एवं मतगणना 9 जनवरी को

नगरीय निकाय के लिए चुनाव 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हो) 09 जनवरी 2023 सोमवार सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। मतगणना, उसी दिन मतदान केंद्रों पर ही कर ली जाएगी। अगर आवश्यक हुआ तो तहसील, ब्लॉक मुख्यालय पर 11 जनवरी को तीन बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी को की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...