रायपुर। घरों की पहचान को आसान बनाने निगम हाईटेक तरीका अपनाने जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के स्थापना दिवस पर रायपुर स्मार्ट सिटी और इंडसइंड बैंक के बीच रायपुर शहर के सभी 3.15 लाख घरों पर डिजिटल कोर नंबर लगाने हेतु करार हुआ। महापौर एजाज़ ढेबर की उपस्थिति में रायपुर स्मार्ट सिटी के एम डी मयंक चतुर्वेदी और इंडसइंड बैंक के नेशनल हेड ज्योति रंजन प्रधान ने इस प्रोजेक्ट के करार पर हस्ताक्षर किए।
डिजिटल डोर नंबर के एमओयू के उपरांत महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि रायपुर में डिजिटल डोर नंबर पूरे शहर को हाई टेक करने की दिशा में बड़ा कदम है ।डिजीटल डोर नंबर के माध्यम से मकान मालिक को ई गवर्मेन्स मॉड्यूल से जुड़ी 26 सेवाएँ घर पर लगे यूनिक डिजिटल प्लेट को स्कैन करने से बड़ी आसानी से प्राप्त होगी। रायपुर स्मार्ट सिटी और इंडसइंड बैंक जल्द ही इस परियोजना पर कार्य प्रारंभ करेंगे।
रायपुर स्मार्ट सिटी के एमडी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि डिजीटल डोर नंबर के माध्यम से शहर के सभी 3.15 लाख मकानों का एक यूनिक नंबर तैयार कर क्यू आर कोड के साथ प्लेट के रूप में घर-घर लगाया जाएगा। इस यूनिक नंबर से संपत्तिकर, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन, नामांतरण, भवन अनुज्ञा, नियमितीकरण सहित 26 जरूरी सेवाओं के साथ-साथ, पुलिस,एम्बुलेंस, फ़ायर ब्रिगेड की आपातकालीन सेवाएँ घर बैठे सुगमता पूर्वक मिलेगी।घर की स्पष्ट पहचान होने से डोर टू डोर डिलीवरी सुविधा भी इससे आसान हो जाएगी। इसके अलावा इस डिजीटल नंबर के माध्यम से सभी संपत्ति मालिकों को अपना संपत्ति आईडी भी प्राप्त होगा।
परियोजना को वित्त पोषित कर रहे इंडसइंड बैंक के नेशनल हेड ज्योति रंजन प्रधान ने बताया कि परियोजना पर अतिशीघ्र काम शुरू किया जा रहा है ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...