बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी के भविष्य के साथ-साथ अजित पवार के बदले सरकार में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसको लेकर भी चर्चा हो रही है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से कई नेताओं ने मुलाकात की है। राजनीतिक हलकों में इस संभावित उत्तराधिकार को लेकर दो नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं अजित पवार की पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार और उनके ज्येष्ठ पुत्र पार्थ पवार।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बारामती सीट पर पवार परिवार का प्रभाव इतना गहरा है कि यदि कभी उपचुनाव जैसी स्थिति बनती है, तो पार्टी परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतार सकती है। ऐसे में जीत की संभावना भी मजबूत मानी जाती है। सवाल सिर्फ इतना है कि परिवार किस चेहरे पर भरोसा जताता है। पिछले तीन वर्षों में पवार परिवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जुलाई 2023 में अजित पवार द्वारा पार्टी में अलग राह चुनने और बड़ी संख्या में विधायकों को अपने साथ लाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बने।
बारामती संसदीय क्षेत्र में जहां सुनेत्रा पवार को हार का सामना करना पड़ा, वहीं इसके कुछ ही महीनों बाद हुए विधानसभा चुनाव में अजित पवार ने आठवीं बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। उस चुनाव में उनके मुकाबले शरद पवार ने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को मैदान में उतारा था। अब जब भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चा हो रही है, तो समर्थकों का एक वर्ग चाहता है कि सुनेत्रा पवार को विधानसभा राजनीति में लाया जाए, जबकि दूसरा वर्ग पार्थ पवार को अगली पीढ़ी के प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहता है।
सुनेत्रा पवार फिलहाल राज्यसभा की सदस्य हैं और राष्ट्रीय राजनीति का अनुभव रखती हैं। वहीं पार्थ पवार 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद सक्रिय चुनावी राजनीति से दूर हैं। हालांकि, समर्थकों का मानना है कि यह मौका उनकी राजनीतिक वापसी और महत्वाकांक्षा को नई दिशा दे सकता है। सूत्रों के अनुसार, पवार परिवार के भीतर बदले समीकरणों के चलते इस बार शरद पवार और सुप्रिया सुले का झुकाव भी पार्थ पवार की ओर हो सकता है। भविष्य में यदि सत्ता संतुलन में बदलाव आता है, तो मौजूदा सरकार में नेतृत्व और जिम्मेदारियों को लेकर भी नए सिरे से मंथन होना तय माना जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी किसी ठोस अनुमान से इनकार किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...