Google Analytics Meta Pixel NTA ने जारी किए NEET, JEE Main के एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश - Ekhabri.com

NTA ने जारी किए NEET, JEE Main के एग्जाम के लिए दिशा-निर्देश

जेईई मेन और नीट की परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने और अभ्यर्थियों की आशंकाओं को शांत करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की संख्‍या बढ़ाई गई है। इससे एक शिफ्ट और कक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम होगी। गौर हो कि जेईई मेंस कंप्यूटर आधारित टेस्ट है,  जबकि नीट में लिखना होगा। एनटीए और शिक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि परीक्षाएं सितंबर में अपने तय समय पर ही होगीं।

इसके लिए जेईई मेन के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं और छात्र डाउनलोड भी कर चुके हैं। नीट के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होंगे। इसलिए छात्र किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में न रहें। एनटीए ने 99 फीसदी छात्रों के लिए उनकी पहली प्राथमिकता का परीक्षा केंद्र सुनिश्चित किया है। जेईई मेन के लिए 8.58 लाख और नीट के लिए 15.97 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।  जेईई और नीट को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस –

– नीट की परीक्षा के दौरान एक कक्षा में 24 की जगह 12 अभ्यर्थी बैठेंगे।
– परीक्षा के केंद्र 2546 से बढ़ाकर 3843 किए गए हैं।
– जेईई परीक्षा के लिए शिफ्ट 8 से बढ़ाकर 12 और परीक्षा केंद्र 570 से बढ़ाकर 660 किए गए हैं।
– इस परीक्षा एक-एक सीट छोड़कर छात्रों को बिठाया जाएगा।
– एक पाली में एक लाख 32 हजार की जगह अब 85 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। हालांकि सीटिंग प्लान में भी बदलाव किया गया है।

– परीक्षार्थियों को एक-दूसरे से छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी।
– जिस परीक्षार्थियों का बॉडी टेम्परेचर 99.4 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा होगा, उन्हें आइसोलेशन रूम में ले जाया जाएगा। वह वहीं बैठकर परीक्षा देंगे।
– फ्रिस्किंग, डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन का काम रजिस्ट्रेशन रूम के अंदर किया जाएगा।
– परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में नया मास्क दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ के साथ सिर्फ पानी की बोतल, हैंड सेनिटाइजर ले जाने की ही अनुमति होगी।
– परीक्षा देते समय स्टूडेंट्स के लिए मास्क लगाना और ग्लोव्स पहनना अनिवार्य नहीं होगा।

एनटीए ने कहा है कि परीक्षा के दौरान भीड़ न हो, इसके लिए प्रवेश औऱ निकासी के समय और द्वार को अलग रखने का भी निर्णय किया गया है। अभ्यर्थी एक साथ अंदर नहीं प्रवेश करेंगे और न ही एक साथ परीक्षा कक्ष छोड़ने की इजाजत होगी। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अभ्यर्थियों के क्या करें-क्या न करें के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अगर परीक्षा केंद्र के बाहर किसी को इंतजार करना पड़ रहा रहा है, तो उस दौरान भी सोशल डिस्टेसिंग बनी रहेगी।

एनटीए ने तमाम राज्यों सरकारों से कहा है कि वह परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करे। प्रोटोकॉल के मुताबिक स्टाफ मैंबर और उम्मीदारों के हर प्रवेश द्वार पर थर्मोगन से फीवर चेक होगा। अगर किसी में कोई कोविड-19 के कोई लक्षण पाए गए तो उन्हें अलग आइसोलेशन कमरे में बैठाया जाएगा। थंब इम्प्रेशन के जरिए उपस्थिति नहीं ली जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *