Google Analytics Meta Pixel BJP नेता का अश्लील वीडियो हुई वायरल, लड़की को KISS करते दिखे - Ekhabri.com

BJP नेता का अश्लील वीडियो हुई वायरल, लड़की को KISS करते दिखे

उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की। वीडियो सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

 

 

पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो के मुताबिक घटना की रात नौ बजकर 34 मिनट पर भाजपा नेता अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस बीच, एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंचा। उन्होंने उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात की और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोला। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरी और तेज कदमों से कार्यालय की सीढ़ियों की तरफ गयी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कश्यप भी उसके पीछे-पीछे ऊपर जा रहे हैं और सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बतायी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है।

 

 

पत्र में कहा गया, “सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।” इसमें कहा गया, “प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको इस आशय से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।”

Read Also  मतदाता सूची को आधार से जोड़ने के निर्णय को परखेगा सुप्रीम कोर्ट

 

 

वहीं कश्यप ने वीडियो को विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा, “वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है। घटना के दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसने आराम करने की जगह मांगी थी। उसे लेकर पार्टी कार्यालय गए थे। सीढ़ियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था। उसे संभालने के लिए उसे पकड़ लिया था। विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *