अधिकारी बदलापुर की राजनीति के मोहरे बनकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को अकारण प्रताड़ित करने से बाज आएं: भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार के इशारों पर चल रही बदलापुर की राजनीति को लेकर एक ओर जहां कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और उनके करीबियों द्वारा शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बदसलूकी, मारपीट और छेड़खानी जैसी आपराधिक वारदातें करने पर कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों को भी साफ-साफ संदेश दिया है कि सत्ता कभी स्थायी नहीं होती, इस बात को प्रशासनिक अधिकारी सदैव ध्यान में रखें और सत्ता के दबाव और राजनीतिक संरक्षण में बदलापुर की राजनीति के मोहरे बनकर भाजपा नेताओं व कार्यकतार्ओं पर झूठे मामले दर्ज कर उन्हें अकारण प्रताड़ित करने से बाज आ जाएं।
कांग्रेस के लोग सत्ता के संरक्षण में अपनी सारी हदें लांघ रहे
नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने सवाल किया कि सत्ता के मद में चूर कांग्रेस के लोग सत्ता के संरक्षण में अपनी सारी हदें लांघकर अलोकतांत्रिक आचरण का जो सिलसिला चलाए हुए हैं, क्या ऐसे ही प्रशासन चलाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी घुड़सवारी पर इठला रहे हैं? मुख्यमंत्री बघेल भाजपा के लोगों को खुलेआम धमका रहे हैं, चुन-चुनकर भाजपा के लोगों को झूठे मामले दर्ज कर जेल में डाला जा रहा है, लेकिन चुनकर आए कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के आपराधिक कृत्यों पर कांग्रेस व उसकी सरकार खामोश हैं। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का यह शासनकाल प्रदेश में राजनीतिक प्रतिशोध के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों की गुण्डावाहिनियों की आपराधिक करतूतों के चलते जंगलराज कायम कर चुका है। मामला चाहे रायगढ़ जिले की बरमकेला जनपद पंचायत में पदस्थ एक महिला सब-इंजीनियर (फिलहाल निलंबित) को प्रताड़ित कर छेड़खानी करने का हो, चाहे बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मल्हार नगर पंचायत के अध्यक्ष व पार्षदों द्वारा सीएमओ को बंधक बनाकर मारपीट, गाली-गलौज कर धमकाने का हो, चाहे बृहस्पत सिंह समेत दीगर कांग्रेस विधायकों द्वारा अधिकारियों से गाली-गलौज करने का हो, कांग्रेस नेताओं की अपराधों में संलिप्तता के मामले हों या चाहे आदिवासियों पर वाहन चढ़ाकर आतंक फैलाने और उनकी जान से खिलवाड़ करने का मामला हो या फिर राजधानी में सरेआम आदिवासी युवक व उसकी माँ के साथ कांग्रेस के पार्षद द्वारा मारपीट का मामला हो या फिर हिरालत में लिए गए अपराधियों को थाने से छुड़ाकर ले जाने और अपराधियों को थाने से छुड़वाने के लिए पुलिस को धमकाने और पुलिस पर दबाव डालकर रातो-रात आरोपी ही बदल डालने का मामला हो, कांग्रेस के लोग सत्ता-बल की धौंस दिखाकर प्रदेश को अराजकता के गर्त में धकेल रहे हैं।
मुख्य आरोपियों को छोड़कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने में लगे
नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की वजह गाल बजाते कांग्रेस नेताओं को इस बात पर क्या शर्म महसूस होगी कि इनमें से कई मामलों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही और महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग की दखल और धरना देने की मशक़्कत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। श्री कौशिक ने कहा कि झूठे आरोपों में भाजपा के लोगों को प्रताड़ित करने वाली प्रदेश सरकार और कांग्रेस अपने नेताओं, जनप्रतिनिधियों के आपराधिक कृत्यों पर मुंह में दही जमाए बैठी है और प्रशासनिक अधिकारी कांग्रेस की राजनीतिक भाषा बोलकर भाजपा पर झूठे लांछन लगाने और मुख्य आरोपियों को छोड़कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने में लगे हैं। प्रदेश के लिए असहनीय बोझ बन चुकी इस प्रदेश सरकार के कलंकित कार्यकाल में कांग्रेस के लोग और उनके करीबी सरकारी दफ़्तरों में घुसकर महिला कर्मचारियों के साथ छेड़खानी और मारपीट करते हैं, राजधानी में पुलिस वालों को जान बचाकर भागने लिए मजबूर करते हैं, प्रदेश के अमूमन सभी इलाकों में विरोधी राजनीतिक जनप्रतिनिधियों के अलावा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कांग्रेस से जुड़े माफिया जानलेवा हमले करते हैं, तमाम तरह के नशे के गोरखधंधे में कांग्रेस के लोगों की संलिप्तता के मामले क्या प्रदेश सरकार को कानूनी कार्रवाई के लिए कभी झकझोरते हैं? श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार और सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक संरक्षण में कांग्रेस के चुने हुए लोग चहुँओर तांडव मचाकर जंगलराज कायम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री बघेल समेत पूरी प्रदेश सरकार और कांग्रेस अपने नाकारापन पर पर्दा डालने के लिए संघ-परिवार और भाजपा के खिलाफ प्रलाप करने में मशगूल हैं।

*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...