कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन तेजी से पांव पसार रहा है। दुनिया के कई और देशों में इसके मामले सामने आए हैं। हालांकि, दूसरे वैरिएंट की तुलना में इसके ज्यादा संक्रामक होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद जिस तेजी से यह फैल रहा है और उससे विश्व भर में दहशत है। ओमिक्रोन को रोकने के लिए पहले यात्रा प्रतिबंध लगाने के बाद अब कई देश विदेशी नागरिकों के लिए अपने दरवाजे पूरी तरह से बंद करने लगे हैं। नए खतरे से निपटने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं और टीकाकरण्ा को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाने लगा है।
पुर्तगाल के लिस्बन स्थित बेलेंनसेस फुटबाल क्लब के 13 सदस्यों को ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया। इनमें से एक सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। चूंकि, बाकी सदस्य दक्षिण अफ्रीका नहीं गए थे, इसलिए इसे स्थानीय स्तर पर ओमिक्रोन वैरिएंट फैलने का पहला मामला भी माना जा रहा है। इससे एक दिन पहले ही नीदरलैंड्स में भी 13 लोगों को इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था। ये सभी उन 61 लोगों में शामिल थे जिन्हें दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर संक्रमित पाया गया था।
ब्रिटेन के स्काटलैंड में भी छह लोग इस नए वैरिएंट से संक्रमित मिले। इनको मिलाकर ब्रिटेन में ओमिक्रोन के कुल नौ मामले हो गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड में तीन लोगों में यह वैरिएंट पाया गया था। फ्रांस में भी ओमिक्रोन के आठ संदिग्ध मामले मिले हैं। सभी लोग पिछले दो हफ्ते के बीच अफ्रीकी देशों से लौटे थे। कोरोना जांच में इनके संक्रमित पाए जाने की पुष्टि तो हुई है, लेकिन अभी जो वैरिएंट सामने आए हैं उनमें से कोई इनमें नहीं मिला है। इसलिए इनके ओमिक्रोन से संक्रमित होने की आशंका है और इसकी पुष्टि के लिए इन सभी के नमूने जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
चीन में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से किसी में अभी ओमिक्रोन के पाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। नए वैरिएंट से खतरे की आशंका में चीन के शेयर बाजार में गिरावट आई है। इजरायल और मोरक्को के बाद जापान में भी मंगलवार से विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अगर इस फैसले के लिए उनकी आलोचना होती है तो वो उसके लिए भी तैयार हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...