दुनियाभर में अब भी कोरोना का खतरा कायम है। इन दिनों ओमिक्रोन का नया सब वेरियंट या सब स्ट्रेन एक्सबीबी मुसीबत पैदा कर रहा है। सिगापुर से यह भारत पहुंच गया है। तमिलनाडु में इसके सबसे ज्यादा मामले मिले हैं तो कुल नौ राज्यों में इसने दस्तक दे दी है। इस बीच, इन्साकाग के विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में ओमिक्रोन का एक्सबीबी वेरियंट हल्का है। भारतीय रोगियों में कोई गंभीरता नहीं देखी जा रही है।
इन्साकाग के विशेषज्ञों ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में रोगियों में एक्सबीबी स्वरूप के संक्रमण का पता चला है। उसने एक बयान में कहा कि वह एक्सबीबी और एक्सबीबी-1 की उत्पत्ति और विकास पर तथा अन्य किसी नए सब स्टेंट पर करीबी नजर रख रहा है। उसने कहा कि समुदाय को घबराने की जरूरत नहीं है और त्योहारों का मौसम होने के कारण कोरोना वायरस संबंधी उचित व्यवहार अपनाने की सिफारिश की जाती है। इन्साकाग ने कहा कि इससे संक्रमित भारतीय रोगियों में हल्के लक्षण देखे गए हैं और गंभीर समस्या नहीं देखी गई है। महामारी के मौजूदा चरण में सार्स-सीओवी-2 वायरस लगातार अन्य स्वरूपों में परिवर्तित हो रहा है, जिनमें से कुछ अधिक संक्रमण क्षमता वाले हो सकते हैं और वे रोग प्रतिरोधक क्षमता से बचकर निकल सकते हैं।
एक्सबीबी स्ट्रेन के मामले में तमिलनाडु सबसे आगे है। राज्य में इसके अब तक 175 केस दर्ज हुए हैं, वहीं 103 मामलों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है। एक्सबीबी सब-वैरिएंट का पहला मामला बंगाल में ही सामने आया था। एक्सबीबी के भी तीन सब वेरियंट हैं। इनकी पहचान एक्सबीबी-1 से लेकर एक्सबीबी-3 के रूप में की गई है। भारत में मिले 380 केस में से सर्वाधिक 68.42 प्रतिशत मामले एक्सबीबी-3 सब-वेरिएंट के हैं। इसी तरह 15 प्रतिशत केस एक्सबीबी-2 के और 2.36 प्रतिशत केस एक्सबीबी-1 के हैं। देश के नौ राज्यों में सब स्ट्रेन के विभिन्न् रूप दस्तक दे चुके हैं। तमिलनाडु में 175, पश्चिम बंगाल में 103, ओडिशा में 35, महाराष्ट्र में 21, दिल्ली में 18, पुडुचेरी में 16, कर्नाटक में 9, गुजरात में दो और राजस्थान में एक केस मिला है।
ओमिक्रोन के नए सब वेरियंट से डब्ल्यूएचओ चिंतित
ओमिक्रोन के नए सब वेरियंट एक्सबीबी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ भी चिंतित है। संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि यह सब वेरिएंट शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को धोखा देकर व्यक्ति को संक्रमित कर देता है। साथ ही उन्होंने कुछ देशों में कोरोना की नई लहर की चेतावनी भी दी। कोरोना के 300 से ज्यादा सब-वेरिएंट चिंता का विषय बने हुए हैं। यह वेरिएंट इनमें सबसे ज्यादा घातक है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...