गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरूवार 10 जुलाई 2025 को अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। सरयू, त्रिवेणी संगम और गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान, पूजन और गुरु वंदना के साथ अपनी आस्था प्रकट की।
अयोध्या धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व इस बार ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाया गया। तड़के से ही सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्नान कर मां सरयू का आशीर्वाद लिया। मठ-मंदिरों में गुरुओं के दर्शन और सत्संग के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और जय गुरु देव के जयकारों से सरयू तट गूंज उठा।
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर भी गुरु पूर्णिमा के दिन भक्तों का हुजूम उमड़ा। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में देश भर से आए श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद दान-दक्षिणा और सत्संग में हिस्सा लेने के लिए भक्त अपने गुरुओं और मठों की ओर रवाना हुए। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती की थी। स्थानीय श्रद्धालु राकेश त्रिपाठी ने कहा, गंगा स्नान और गुरु का आशीर्वाद लेना आत्मा को शांति देता है। यह दिन हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
काशी के दशाश्वमेध और अन्य गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बढ़ते गंगा जलस्तर के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। कई श्रद्धालु जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते और गंगा जल से पूजन करते नजर आए। प्रशासन ने एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें तैनात कर सुरक्षा सुनिश्चित की। स्नान के बाद भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़े।
पुरोहित गोपाल दास ने बताया, गुरु पूर्णिमा गुरु की महिमा का उत्सव है। गुरु वह मार्गदर्शक हैं, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। यह पर्व न केवल गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि आत्मिक जागृति और साधना का भी प्रतीक है। देश भर में गुरु पूर्णिमा का यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम बनकर उभरा। प्रशासन ने सभी तीर्थ स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...