Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को चारामा में 58 करोड़ के 115 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के चारामा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 58 करोड़ 05 लाख रूपये के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इनमें 49 करोड़ 24 लाख रूपये के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री व चेक का वितरण भी किया जायेगा।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। उनमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के विभिन्न वार्डाे में अधोसंरचना मद से 02 करोड़ 81 लाख रूपये के सी.सी.रोड व नाली निर्माण कार्य, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत 44 लाख रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, कोरर-तरांदूल मार्ग में 02 करोड़ 30 लाख 29 हजार रूपये की लागत से 2.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, कोर्रामपारा-घोठा से परवी मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लागत 12 करोड़ 91 हजार रूपये, ग्राम पंचायत परवी में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत मांगरा नाला भाग-02 नालों का उपचार कार्य लागत 01 करोड़ 12 लाख 56 हजार 700 रूपये, ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा में नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत बयानार नालों का उपचार कार्य लागत 88 लाख 81 हजार 700 रूपए की लागत के कार्य शामिल है।  इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा चारामा विकासखण्ड अंतर्गत करिहा ग्राम पंचायत में नरवा विकास के अंतर्गत चयनित रौतकोनहा नालों का उपचार कार्य लागत 01 करोड़ 69 लाख 78 हजार 800 रूपये, कांटागांव से भोथा सड़क निर्माण कार्य लंबाई 3.10 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 14 लाख 10 हजार रूपये, जनपद पंचायत चारामा अंतर्गत 14 ग्राम पंचायतों में वैकल्पिक प्रवाह प्रकाश व्यवस्था लागत 201 लाख 60 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत घमरे कोण्डे में मेटाघमरे नाला का उपचार कार्य लागत 97 लाख 33 हजार रूपये, ग्राम पंचायत साधुमिचगांव में हडमालेण्डी नाला का उपचार कार्य लागत 47 लाख 48 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन होगा। कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत नगरपालिका कांकेर के ग्राम पंचायत इच्छापुर, बागोडार, मरकाटोला और मालगांव, नरहरपुर विकासखण्ड के  ग्राम पंचायत अभनपुर और घोटियावाही, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चारगांव और ग्राम पंचायत भैंसासुर, पोड़गांव तथा सरण्डी में गोदाम सह कार्यालय भवन निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें प्रत्येक गोदाम-सह-कार्यालय भवन की लागत 25 लाख 26 हजार रूपये है। इसके अलावा ग्राम पंचायत बादल में मुख्य सड़क से धान खरीदी केन्द्र एवं धान खरीदी केन्द्र से पंचायत भवन तक सी.सी.रोड निर्माण कार्य लागत 01 करोड़ 97 लाख 40 हजार रूपये और अंतागढ़ विकासखण्ड के एकलव्य आवासीय विद्यालय लामकन्हार का उन्नयन एवं सुदृढ़िकरण अन्य निर्माण कार्य सहित लागत 05 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Read Also  जंगल में दबोचा जुआरियों को

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 19 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से भानुप्रतापपुर में निर्मित 50 सीटर पो.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण लागत 191 लाख रूपये, चारामा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराधुनवागांव में निर्मित महिला स्व सहायता समूह के आजीविका संवर्धन हेतु वर्किंग शेड निर्माण लागत 07 लाख  60 हजार रूपये तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेलोण्डी में 127 लाख रूपये की लागत से निर्मित 50 सीटर प्री.मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन निर्माण का लोकार्पण किया जायेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...