छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल सियासी तौर पर एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं। दोनों एक-दूसरे पर सियासी प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में इनमें से कोई दूसरे के मान-सम्मान को लेकर चिंता व्यक्त करने पर अब सवाल उठ रहे है।
यह मामला योग दिवस के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र से जुड़ा हुआ है। आज योग दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार के स्तर पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजन में शामिल होने वालों के लिए निमंत्रण पत्र छपाया गया है। इस निमंत्रण पत्र पर मुख्य अतिथित के रुप में सीएम साय का नाम है। लेकिन रायपुर संसदीय क्षेत्र में हो रहे इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र पर यहां के नवनिर्वाचित सांसद और एक दिन पहले तक प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल का नाम नहीं था। कार्यक्रम की अध्यक्ष के रुप में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का नाम है।
जिस दिन कार्ड छपा उस दिन उसपर विशिष्ठ अतिथियों में विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार का नाम है। इस कार्ड पर रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद और रायपुर दक्षिण सीट के निवर्तमान विधायक और एक दिन पहले राज्य कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले बृजमोहन अग्रवाल का नाम नहीं था।
कार्ड में अग्रवाल का नाम नहीं होने को मुद्दा बनाते हुए पूर्व सीएम बघेल ने सोशल मीडिया (एक्स) में एक पोस्ट किया है। बघेल ने लिखा है कि पहले विधानसभा से निकाला, फिर मंत्रिमंडल से निकाला और अब रायपुर के सांसद को योग दिवस के कार्यक्रम से भी निकाल दिया। विचारधारा और कार्यप्रणाली के आधार पर किसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बृजमोहन अग्रवाल जी एक वरिष्ठ राजनेता और जनप्रतिनिधि भी हैं, उनका नाम इस निमंत्रण पत्र में न होना, रायपुर लोकसभा की जनता का भी अपमान है।
भूपेश बघेल के इस एक्स पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए प्रदेश बीजेपी की तरफ से सोशल मीडिया (एक्स) में एक पोस्ट किया गया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि भूपेश जी मंथरा बनने की कोशिश न करें। बृजमोहन जी कल कांकेर में योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि हैं। और रही बात विचारधारा की तो आपके कार्यकाल में टी एस सिंहदेव जी का सम्मान भी जनता ने देखा है। बिल्ली के भाग से छीका बिल्कुल नहीं टूटने वाला है। जनता ने आपके झूठ और फरेब का जवाब दे दिया है। कृपया जानकारी लेकर कुछ ट्वीट किया करें। रही सही साख भी अपनी और कांग्रेस की भी क्यों डुबाने पर आमादा हैं।
शिव डहरिया ने बृजमोहन को दिया था ऑफर
बता दें कि, जिस वक्त बृजमोहन अग्रवाल के विधायकी से इस्तीफे की बात चल रही थी उस सामने कांग्रेस ने बृजमोहन अग्रवाल को बड़ा ऑफर दिया था। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस में आने पर उन्हें मनचाहा पद मिलने की बात कही थी। डहरिया ने कहा कि बृजमोहन चाहे तो कांग्रेस में आ जाएं। वो जो चाहेंगे वो मिलेगा। बीजेपी में सिर फुटौवल की स्थिति बनी हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...