Google Analytics Meta Pixel दूसरे दिन भी अग्निपथ का विरोध-रोहतक में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान - Ekhabri.com

दूसरे दिन भी अग्निपथ का विरोध-रोहतक में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने दी जान

पलवल में पुलिस की गाडिय़ां फूंकी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश में विरोध के स्वर उठ खड़े हुए हैं। बिहार से निकली ये चिंगारी यूपी, हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों तक पहुंच गई है। दुखद बात यह रही कि हरियाणा के रोहतक में इस योजना के विरोध में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इधर, पलवल में हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस की तीन गाडिय़ां जला दीं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चुनाव अभियान के लिए जा रही मोदी की रैली में विरोध जताने जा रहे युवाओं को रोका गया। यूपी में भी अभियान के खिलाफ नारेबाजी की गई। एक युवक ने आज रोहतक के पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का नाम सचिन था। वो जींद जिले के लिजवाना गांव का रहने वाला है। सेना भर्ती की नई पॉलिसी अग्नि पथ लाने से परेशान था। परिजन ने बताया की सेना की भर्ती कैंसिल होने और चार साल की स्कीम वाली अग्निपथ योजना आने से दुखी होकर सचिन ने यह कदम उठाया।
अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार के कई जिलों में दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को जहानाबाद, बक्सर और नवादा में ट्रेन रोकी गई। छपरा और मुंगेर में सड़क पर आगजनी के बाद जमकर प्रदर्शन हो रहा है। इन लोगों का कहना है कि सरकार अपना फैसला वापस ले। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार की सुबह से ही मुंगेर में पटना-भागलपुर मुख्य मार्ग को सफियाबाद के पास जाम कर दिया है। नवादा में सैकड़ों युवा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रजातंत्र चौक पर जमकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं जहानाबाद में छात्रों ने गया-पटना रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और शहर में आगजनी की है।
-अग्निपथ की आंच से यूपी भी झुलस रहा
अग्निपथ की आंच से यूपी भी झुलस रहा है। उन्नाव के शुक्लागंज में युवाओं ने मरहला चौराहे पर विरोध जताया। इतना ही नहीं युवाओं ने हाथों में तख्ती ओर पोस्टर लेकर रक्षा मंत्री और मोदी, योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया। अग्निपथ स्कीम के विरोध में बुलंदशहर में जमकर बवाल हुआ। छात्र सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वह पुलिस से भी भिड़ गए।छात्रों ने कहा- भारत सरकार के फैसले से हम शर्मिंदा हैं।
हिमाचल: धर्मशाला जा रहे युवकों को पुलिस ने रोका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचने से पहले गगल में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। कई सालों से सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे युवा अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध कर रहे हैं। वे मोदी के सामने विरोध जताने के लिए धर्मशाला जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस इन्हें रोक दिया।
हरियाणा: गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बैठे छात्र, ट्रैफिक जाम
हरियाणा के गुरुग्राम में छात्रों ने अग्निपथ योजना के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम कर दिया है। सड़कों पर बैठे छात्रों ने कहा कि पहले तो तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हो रही थी। अब सिर्फ चार साल की नौकरी वाली योजना लाई गई है। ये हमारे साथ धोखा है।
रेवाड़ी में पुलिस के बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ा
अग्निपथ योजना के विरोध में हरियाणा के रेवाड़ी में सैकड़ों की संख्या में युवक बस स्टैंड के पास हंगामा करने लगे। युवाओं ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। तनाव के बीच बस स्टैंड के आसपास के बाजार पूरी तरह बंद हो गया है।
ये अग्निपथ स्कीम है क्या?
अग्निपथ स्कीम आम्र्ड फोर्सेज के लिए एक देशव्यापी शॉर्ट-टर्म यूथ रिक्रूटमेंट स्कीम है। इस स्कीम के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। अग्निवीरों की तैनाती रेगिस्तान, पहाड़, जमीन, समुद्र या हवा, समेत विभिन्न जगहों पर होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

स्कूलों में शिक्षा संग संस्कार, वैदिक मंत्रों की वापसी से नई पहल

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य सरकार अब स्कूलों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *