रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत बालक राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुड़े लोगों को सम्मानित करेंगे। और उनमें शामिल उस वक्त के हीरो की उनके जुबानी कहानी भी सुनेगे।
देखें लाइव: जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे हैं। पूरे रेस्क्यू अभियान की दी जानकारी दे रहे हैं।
https://youtu.be/tNog2G1C9ec
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर-चाम्पा के पिहरीद में बोरवेल में गिरे बालक राहुल साहू को बचाने के लिए चलाए गए सफल आपरेशन की रेस्कयू टीम के जांबांजों को अपने निवास कार्यालय में कर रहे हैं सम्मानित।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर आई.जी रतनलाल डांगी ने कहा कि इस “ऑपरेशन राहुल के रेस्क्यू अभियान ने साबित कर दिखाया कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।
मुख्यमंत्री जी ने राहुल की दादी से वादा किया था कि हम तुम्हारे नाती को वापस लायेंगे, इसी वादे से हमें भी हिम्मत मिली, परिस्थितियां चुनौतीभरी रहीं, लेकिन आपके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से देश का सबसे बड़ा ऑपरेशन सम्भव हुआ।
जांजगीर एस पी विजय अग्रवाल ने कहा कि माननीय सीएम साहब के सहयोग और मार्गदर्शन और राहुल की हिम्मत से यह ऑपरेशन सफल हुआ, सीएम साहब लगातार हौसला दे रहे थे। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा से आई टीम को धन्यवाद, प्राइवेट फिल्ड के लोगों ने बहुत मदद की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप सभी की सूझबूझ, मेहनत, लगन और हौसलों ने काम किया, सभी का लक्ष्य एक ही था और वह पूरा हुआ। यह ऑपरेशन दुरूह था, संकट आए, संघर्ष आए, लेकिन हिम्मत बनी रही।*
इस पूरे घटनाक्रम की डॉक्यूमेंट्री बननी चाहिए ताकि लोग इसे देखें, समझें और भविष्य में इस तरह की घटना को टाला जा सके।आप सभी का सम्मान कर मन नहीं भरा है, आप लोगों को और सम्मानित करने का मन करता है। बच्चे नजरुल और पूरी टीम को राज्योत्सव में आमंत्रित किया जाएगा और वहां पर आप सभी का सम्मान होगा।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...