दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच में ड्रग्स कनेक्शन मिलने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच खबर आई है कि जांच के दौरान रिया के घर से एनसीबी की टीम को डेढ़ किलो चरस बरामद हुई थी। ऐसे में रिया और शोविक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में रिया और उनके भाई शोविक को 10 से 20 साल तक की जेल हो सकती है।
एनसीबी के एक जांच अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले में हमने अभी तक किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। एनसीबी की टीम इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले में जैसे-जैसे हमारे हाथ में सबूत लग रहे हैं वैसे-वैसे हम कार्रवाई कर रहे हैं। आगे भी हम कई बड़े फिल्मी सितारों को समन भेज सकते हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि रिया और शोविक के वकील को शायद अभी तक पता ही नहीं कि रिया के घर से कितनी मात्रा में चरस जब्त की गई थी। रिया चक्रवर्ती के घर से एनसीबी की टीम को डेढ़ किलो चरस और बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। इस लिहाज से हम कह सकते हैं कि रिया और शोविक को 10 से 20 साल तक सजा मिल सकती है।
जांच अधिकारी ने बताया कि सुशांत की मौत से जुड़े किसी भी केस में हम जांच नहीं कर रहे हैं और सुशांत की मौत से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मौत से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। सुशांत की मौत का मामला सीबीआई का है। हमारा केस ड्रग कार्टेल का है। हम इस मामले में ड्रग्स नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी के पास से ड्रग्स बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के पास से ड्रग्स की रिकवरी की गई है और सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिन भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उन पर ड्रग्स की पेमेंट करने या आर्थिक मदद करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि शोविक ने ड्रग्स का प्रिक्योरमेंट किया था कि ऐसे में उसके अपराध को छोटा नहीं माना जा सकता है। ये सभी छोटे-छोटे प्यादे हैं जो एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...