बालोद । जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ग्राम कुरदी (गुंडरदेही) में किराना दुकान से लेकर पंचायत व अन्य दुकानों, कलामंच से लेकर सार्वजनिक स्थानों, गली में लगा पोस्टर आकर्षण व चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल पोस्टर के माध्यम से सूचना दी गई है कि शराब बेचने पर 10 हजार रुपए, खरीदने पर 15 हजार, सार्वजनिक स्थान में पीने पर एक हजार रुपए जुर्माना लगेगा। इसके अलावा गांव के किसी भी स्थान पर सट्टा खेलते पकड़े जाने पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगेगा। वहीं बताने वाले को 500 रुपए इनाम मिलेगा। नाम भी गोपनीय रखी जाएगी। यह सब पहल गांव का माहौल सुधारने किया जा रहा है। जनहित व नशामुक्ति की दिशा में पहल करते हुए 1800 की जनसंख्या वाले कुरदी गांव में ग्राम पंचायत व ग्रामीण विकास समिति ने सर्व सहमति से अपना नियम लागू किया है ताकि गांव में आपराधिक गतिविधियां न हो। बच्चे, महिलाएं सुरक्षित रहें। एक सप्ताह पहले 24 जुलाई से नया नियम लागू किया गया है। तब से लेकर अब तक 14 लोग नियम का उल्लंघन कर चुके है। जिसके बाद सभी से जुर्माना के तौर पर समझौता शुल्क वसूला गया है। नियम का उल्लंघन जो भी करें, सभी को गांव में लागू जुर्माना राशि देनी पड़ेगी। ग्राम पंचायत के युवा सरपंच संजय साहू ने बताया कि अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायत मिल रही थी, गांव का माहौल खराब हो रहा था। महिलाएं व बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे। स्कूल, कॉलेज में पढऩे वाले बच्चे, युवा वर्ग नशे से दूर रहें। महिलाएं, युवती, बच्ची दिन हो या रात, बेझिझक गांव में कहीं आ जा सकें इसलिए सर्व सहमति से सभी के हित में ही नया नियम कानून लागू किया गया है। कानून लागू होने के बाद से 14 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...