Google Analytics Meta Pixel सचिव राज्य सूचना आयोग देहारी को सेवा निवृत्ति पर दी गई बिदाई - Ekhabri.com

सचिव राज्य सूचना आयोग देहारी को सेवा निवृत्ति पर दी गई बिदाई

व्यावहारिक ज्ञान के मामले में सम्पन्न श्री देहारी-श्री राउत
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना सचिव आई आर देहारी को आयोग में कल सेवा निवृत्ति पर सादे समारोह में बिदाई दी गई। मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत ने इस अवसर पर कहा कि सचिव राज्य सूचना आयोग देहारी आयोग में संसाधनों की कमी के बाद भी कुशलता से कार्य सम्पादित किए। उन्होंने कहा कि यद्यपि श्री देहारी प्रशासनिक क्षेत्र से होने के नाते व्यावहारिक ज्ञान के मामले में सम्पन्न थे। उनका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा और कार्य की प्रकृति को समझकर उसे गतिशीलता देने प्रयासरत रहते थे। उनके सुखद भविष्य की कामना के साथ आज उनकों आयोग से बिदाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री देहारी जहां भी रहे स्वस्थ रहें और अपने को सार्वजनिक जीवन में सतत लगाए रखे। राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल ने कहा कि श्री देहारी का व्यवहार सरल, सौम्य था। श्री देहारी आयोग में लगभग 3 वर्ष का साथ रहा, जो महत्वपूर्ण था। जब कोई छोड़कर जाने लगता है तो उसके साथ बिताएं सारे लम्हें हमें याद आने लगते हैं। बहुत सारे दोस्त छूट जाते हैं और हम आगे बढ़ जाते हैं, पर वो हमें हमेशा याद आते हैं। जब कभी हम मिलते हैं, तो दिल खुशियों से भर जाता हैं। वे आदेशों, निदेर्शों का तन्मयता से पालन कराते थे और सभी कर्मचारियों को साथ लेकर चलने वाले थे।

सचिव देहारी शांतचित्त, मृदुभाषी थे: मनोज त्रिवेदी

राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी कहा कि निवृत्तमान सचिव देहारी शांतचित्त, मृदुभाषी थे, उनके चेहरे से उनके सुख-दु:ख का पता नहीं चलता था। वे संयमित ओर सेवा कार्या में दक्ष रहे। राज्य सूचना आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि श्री देहारी मिलनसार थे और कार्यालय के कार्यों को व्यवस्थित कार्य संचालन के लिए अपनी पहचान बनाए हुए थे। वे व्यक्तिगत समस्याओं को समाधान करने में मार्गदर्शक का काम करते थे। उनका ज्ञान सामाजिक ओर सार्वजनिक जीवन में काम आएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...