Google Analytics Meta Pixel दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR : बृजमोहन अग्रवाल - Ekhabri.com

दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR : बृजमोहन अग्रवाल

 

कांग्रेस की नीति हमेशा फूट डालो और राज करो कि रही है। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के साथ रहा है। पिछले पिछले 5 सालों में कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में विकास का काम नहीं हुआ छत्तीसगढ़ का केवल विनाश हुआ है। यह कहना है रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का।

 

शनिवार को बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया जिसको लेकर युवाओं में भी बड़ा उत्साह देखने को मिला युवाओं ने बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया।

यह रोड शो मोती नगर, बोरिया खुर्द, सेजबहार, बोरिया कला, माना बस्ती, टेमरी, डूमरतराई होते हुए लालपुर पहुंचा जहां उसका समापन हुआ।आज आज के रोड शो के दौरान बृजमोहन अग्रवाल का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया अपने संविधान में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार देश और देशवासियों का विकास करने में विश्वास करती है रायपुर में भी भाजपा शासन काल के दौरान विकास के अनेकों कार्य हुए हैं। रिंग रोड निर्माण, कनाल रोड निर्माण, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, लक्ष्मण झूला, दर्जनों फ्लाई ओवर ब्रिज, नया रायपुर का विकास इसका उदाहरण है। पिछले 5 सालों में कांग्रेस शासन काल में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ का विनाश हुआ है यहां की सड़कों की हालात बदल हो गई थी, पूरे शहर में केवल भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोल बाला रहा। शराब घोटाला कोयला घोटाला रेप घोटाला डीएफ घोटाला डंपर घोटाला, महादेव ऐप घोटाला यहां तक की गोबर खरीदी में भी भूपेश सरकार ने घोटाला कर छत्तीसगढ़वासियों को ठगा है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नकेल कसी जा रही है।

Read Also  सावधान, इस जिले में धारा 144 लागू

 

 

देश में हाई स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू

 

गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। आगे भी भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।अग्रवाल ने कहा कि, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है पूरे देश में एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है। देश में हाई स्पीड वाली वंदे भारत ट्रेन शुरू हो चुकी है जल्द जी रायपुर से दूसरे शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

 

दिल्ली NCR की तर्ज पर विकसित किया जाएगा रायपुर SCR :बृजमोहन अग्रवाल

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार रायपुर को मेट्रो सिटी बनाने की दिशा में काम कर रही है बहुत जल्द रायपुर को को दिल्ली की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा जिससे यहां रोजगार के लाखों अवसर विकसित होंगे। क्योंकि हमारी भाजपा सरकार गरीब युवाओं महिलाओं और किसानों के हितों को देखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 साल की मोदी की गारंटी के कामों को 3 महीने में ही करके दिखा दिया है आने वाला लोकसभा चुनाव राष्ट्र के निर्माण का चुनाव है राष्ट्र की सुरक्षा का चुनाव है।आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मोदी जी की हाथों में सुरक्षित है। आप सभी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से भाजपा को जीतकर मोदी जी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाएं और एक मजबूत, सुरक्षित समृद्ध खुशहाल भारत के निर्माण में सहयोग करें।

 

Read Also  सम्मान के साथ अंतिम विदाई, भाटापारा के वीर जवान नरेश ध्रुव को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर

@बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड मतों से जिताकर लोकतंत्र के महोत्सव में अपना योगदान दें मोतीलाल साहू

 

मोतीलाल साहू ने भी लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल लगातार आठ बार से रायपुर दक्षिण के विधायक हैं। उन्होंने रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए काम किया है। अब दिल्ली जाने के बाद यहां के विकास में और तेजी आएगी। इसलिए आप सभी उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताकर दिल्ली भेजें और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनकर लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपना योगदान दें।

 

ये रहे उपस्थित

 

इस रोड शो में ब्रिजमोहन अग्रवाल विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, जिलाअध्यक्ष जयंती भाई पटेल, विधानसभा प्रभारी सुभाष तिवारी,विधानसभा संयोजक लीलाधर चंद्राकर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र धुरंधर समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *