गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले में किए गए उपद्रव के मामले में आरोपित व एक लाख का इनामी कुख्यात लक्खा सिधाना ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के पैतृक गांव मेहराज में रैली की। वह बाइक से रैली स्थल पर पहुंचा और दोपहर एक बजकर 40 मिनट से तीन बजकर 35 मिनट तक रहा, परंतु पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। लालकिले पर उपद्रव के बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया था और एक लाख का इनाम घोषित किया था।
लक्खा रैली में तो मौजूद रहा ही उसे रैली को संबोधित कर दिल्ली पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कोई कर्मचारी उसे गिरफ्तार करने नहीं पहुंचा था, परंतु मौके पर मौजूद पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने भी लक्खा को गिरफ्तार नहीं किया। इस दौरान लक्खा ने तीन कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग की और युवाओं से 26 फरवरी को दिल्ली आंदोलन के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर शामिल होने की अपील की।
लक्खा ने कहा कि वह संयुक्त किसान मोर्चा से अलग होकर कोई एजेंडा लेकर नहीं चला है। किसान संगठनों के कार्यक्रम के अनुसार ही युवा दिल्ली पहुंचे थे, इसलिए यह रैली की गई है। उसने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस किसान, मजदूर या किसी युवा को गिरफ्तार करने किसी गांव में आती है तो गांव के गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाकर दिल्ली पुलिस का घेराव किया जाए।
लक्खा ने मुख्यमंत्री की तरफ इशारा कर कहा कि अगर पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस का सहयोग करती है तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर कैप्टन अमरिदर सिह की होगी। कैप्टन को ही इस पर जवाब देना होगा। इस दौरान मंच पर गर्मख्यालियों का कब्जा रहा। जगतार हवारा के पिता, दल खालसा के कंवरपाल सिंह, बाबा हरदीप सिंह मेहराज, पूर्व गैंगस्टर कुलबीर नरुआणा के अलावा मनधीर सिह, तलविदर सिह तलवाड़ा, हरदीप सिह डिबडिवा, सिख प्रचारक हरजिदर सिह मांझी, बलजिदर परवाना, गायक भाना सिद्धू, युद्धवीर माणक, याद ग्रेवाल, लोक संग्राम मंच की सुखविदर कौर, जग्गी बाबा, सुखविदर पीपी, कृष्ण लाल, पत्रकार मनदीप पूनिया, नवदीप हरियाणा, लोक अधिकार लहर से रुपिदर सिद्धू ने भी रैली को संबोधित किया।
उधर, चंडीगढ़ में 20 फरवरी को हुई किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने दिल्ली पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था कि वह किसान नेता रूल्दू सिंह मानसा को गिरफ्तार करके दिखाए। यह बैठा है स्टेज पर। हम बिलों में छिपकर नहीं बैठते। खुलकर लोगों में रहते हैं। याद रहे कि दिल्ली पुलिस ने जिन किसान नेताओं पर केस दर्ज किए हैं, उनमें किसान नेता रूल्दू सिंह मानसा भी शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...