आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड बैंकिंग से लेकर सब्सिडी योजनाओं तक हर जगह हमारी “डिजिटल पहचान” बन चुका है। लेकिन अगर आपके आधार में नाम, पता या जन्मतिथि गलत हो, तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इसी कमी को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नया ‘e-Aadhaar’ ऐप पेश किया है। यह ऐप आधार सेवा केंद्रों की लंबी कतारों, केंद्र जाने की झंझट और कागजी प्रक्रिया को खत्म कर देगा। अब बस कुछ ही क्लिक में आप अपने डेटा को सही और सुरक्षित रूप से अपडेट कर पाएंगे।
UIDAI ने बताया है कि इस नए ऐप का मुख्य उद्देश्य आधार कार्ड से जुड़ी जन-सांख्यिकीय (Demographic) जानकारी, जैसे- नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर को अपडेट करना आसान बनाना है। अभी तक ऐसे अपडेट के लिए अक्सर आधार सेवा केंद्रों पर जाना पड़ता था, जहां लंबी लाइनें लगती थीं और काफी समय खर्च होता था। यह नया ऐप उस परेशानी को खत्म कर देगा।
यह ऐप घर बैठे, आसानी से और सुरक्षित तरीके से काम करेगा, जिसमें कई आधुनिक तकनीकें शामिल होंगी। ऐप लॉग-इन करते समय पहले आपके चेहरे को स्कैन करेगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वही व्यक्ति ऐप का इस्तेमाल कर रहा है। जब आपको अपनी पहचान साझा करनी हो, तो आप ऐप में बने QR कोड को स्कैन करा सकते हैं। आप यह भी तय कर सकते हैं कि नाम-फोटो के अलावा अन्य जानकारी (जैसे पता या जन्मतिथि) सामने वाले को दिखे या नहीं। आप ऐप के जरिए ही अपने बायोमेटRICS को लॉक कर सकते हैं, जिससे उनका अनधिकृत उपयोग रोका जा सकेगा। ऐप में ऐसे इंतज़ाम हैं कि QR कोड स्कैन कर आधार की पुष्टि इंटरनेट के बिना भी संभव होगी, जो कम नेटवर्क वाले इलाकों में बहुत उपयोगी रहेगा।
इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है। सुधार करने के लिए, आपको आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी, बिजली बिल आदि) डिजिटल रूप से अपलोड करने होंगे। हालांकि, UIDAI ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी को बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आईरिस) अपडेट करना हो, तो उसके लिए संभवतः पहले की तरह ही आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा। ऐप के लॉन्च और उपलब्धता की तारीख अभी पूरी तरह नहीं बताई गई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे वर्ष 2025 के अंत तक यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...