रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा तुंहर सरकार तुंहर द्वार 25 फरवरी को 11 से 2 बजे तक मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59 के संतोषी नगर मस्जिद के पास एवं दोपहर ढाई से साढे पांच बजे तक रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 में श्रद्धा टावर के पास न्यू राजेन्द्र नगर में समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसमें लोगों की शिकायतों को सुना जाएगा और समस्याओं का निराकरण भी होगा।










