Google Analytics Meta Pixel रेप के मामलों के खिलाफ आक्रोश:राजभवन तक पैदल मार्च निकालेगी भाजपा महिला मोर्चा, - Ekhabri.com

रेप के मामलों के खिलाफ आक्रोश:राजभवन तक पैदल मार्च निकालेगी भाजपा महिला मोर्चा,

रायपुर। 20 फरवरी को रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर सबसे पहले धरना दिया जाएगा। इसके बाद पैदल मार्च की शक्ल में महिलाओं का जत्था राजभवन के लिए रवाना होगा। राज्यपाल को प्रदेश सरकार के खिलाफ इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। गुरुवार को रायपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री लता उसेंडी पहुंचीं। उन्होंने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उसेंडी ने आगे कहा कि 20 फरवरी को रायपुर के विरोध प्रदर्शन के अलावा लगभग हर जिला मुख्यालय में इसी तरह से प्रदर्शन होगा। उन जगहों पर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उसेंडी ने कहा कि राज्य में अनाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार संवेदनशील नहीं है, इस वजह से अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब प्रदेश की महिलाएं यह सब नहीं सहने वालीं। बजट सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा घेराव की भी तैयारी है। इस दौरान भी भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता महिलाओं से जुड़े अपराधों में विधानसभा का घेराव करेंगीं।
हर रोज 7 दुष्कर्म के मामले
पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने दावा किया है कि बलरामपुर जिले में बीते 9 माह के भीतर 104 ऐसे केस सामने आये हैं जिनमें 79 तो केवल नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म हुए हैं। इसी तरह बिलासपुर में पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 30 अक्टूबर तक जिले के 20 थाना क्षेत्रों में 6 हजार से अधिक अपराध दर्ज किए गए हैं। विधानसभा में छत्तीसगढ़ की सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के 17,009 मामले सामने आये हैं। इस दौरान केवल बलात्कार के ही 2,575 मामले सामने आए हैं। इस तरह से देखा जाए तो दुष्कर्म की लगभग 7 घटनाएं रोज सामने आ रही हैं।
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को नहीं छोड़ा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में प्रसिद्ध बैगा जनजाति की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और पिता भाई समेत उनकी ह्त्या कर दी गई। कोरबा में हुई इस घटना ने तो प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन फिर ही प्रदेश सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला जशपुर का भी है। यहां की एक बेटी को छ: बार अलग.अलग लोगों को बेचा गया। उसने आत्महत्या कर ली। छत्तीसगढ़ देश में मानव तस्करी का एक केन्द्र बनता जा रहा है। इस संबध में पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में 6 माह पूर्व शिकायत थी। इस सबके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नही किया था।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...