Google Analytics Meta Pixel आदिवासी संग्रहालय में लगेंगी छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंटिंग - Ekhabri.com

आदिवासी संग्रहालय में लगेंगी छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंटिंग

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित पेंटिंग का होगा उपयोग

रायपुर- नवा रायपुर में बनने जा रहे आदिवासी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और जननायकों की आकर्षक पेंटिंग लगेगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कलाकारों की चयनित पेंटिंग का उपयोग किया जाएगा। राजधानी रायपुर में 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयुक्त सह संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान शम्मी आबिदी ने कलाकारों को संबोधित करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। इस चित्रकला प्रतियोगिता में 166 कलाकारों ने हिस्सा लिया।  शम्मी आबिदी ने शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों का बहुमूल्य योगदान है। आदिम जाति एवं अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘आदि विद्रोह’ में आदिवासी जननायकों के इतिहास और उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। यह चित्रकला प्रतियोगिता दो विधाओं-केनवास पेंटिंग और ड्राईंग सीट पेंटिंग में आयोजित की गई। केनवास पेंटिंग प्रतियोगिता-16 से 25 आयु वर्ग में रूपेन्द्र साहू ने प्रथम, गौरव कुमार ने द्वितीय और दियांशु देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपक जुर्री, सूर्यकांत भोई, गौरव कुमार पटेल, मुकेश कुंजाम और सतीश साहू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।    केनवास पेंटिंग प्रतियोगिता-25 आयु वर्ग से अधिक में प्रकाश चंद्र सिंह ने प्रथम, पंकज यादव ने द्वितीय और हरिश कुमार गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. सुरभी वर्मा, श्री हेमंत कुमार धु्रव, कु. प्रशंसा वर्मा, अजय देशकर, श्री दीपक कुमार शर्मा ने सांत्वना प्राप्त किया। केनवास पेंटिंग प्रतियोगिता 16 से 25 आयु वर्ग एवं 25 से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रूपये, द्वितीय को 8 हजार रूपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 6 हजार रूपये की सम्मान राशि, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार में 5-5 प्रतिभागियों को एक-एक हजार रूपये की सम्मान राशि और प्रमाण पत्र दिया गया।   ड्राईंग सीट पेंटिंग प्रतियोगिता-12 से 18 आयु वर्ग में उग्रेश बंजारा ने प्रथम, प्रयाग खलखो ने द्वितीय और अमृतांश एस.नाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. नैन्सी महिलांगे, कु. सानिया कमार, श्री पंकज कुमार नेताम, कु. एस. तान्या देवी और श्री तर्ण कुर्रे ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ड्राईंग सीट पेंटिंग प्रतियोगिता 18 से 30 आयु वर्ग में गिरजा शंकर साहू ने प्रथम, कु. पुष्पा नेताम ने द्वितीय और पुनाराम निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्री त्रिलोक ठाकुर, कु. सुरभि अग्रवाल, श्री अमित अनंत, श्री ओंकेश्वर और प्रेमलाल पाईक ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ड्राईंग सीट पेंटिंग प्रतियोगिता-12 से 18 आयु वर्ग एवं 18 से 30 आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 2 हजार रूपये की सम्मान राशि, प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। प्रत्येक वर्ग में 5-5 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रूपये की सम्मान राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।   चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अध्यक्ष कला अकादमी छत्तीसगढ़ योगेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ चित्रकार श्री हुकुम लाल वर्मा एवं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के सहायक प्राध्यापक फाईन आर्ट चित्रकला विभाग संदीप किण्डो शामिल थे। निर्णायक मंडल के श्री योगेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सभी कलाकृतियां अपने आप में बेहद खूबसूरत थी। इनमें से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल था। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अपर संचालक श्री ए.के. गढ़ेवाल और उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ ने भी संबोधित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...