Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने कहा-भारत से हुए युद्ध से सीख चुके हैं सबक - Ekhabri.com

पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने कहा-भारत से हुए युद्ध से सीख चुके हैं सबक

भारत के साथ रिश्तों को लेकर दो कदम आगे, तो दो कदम पीछे चलने की पाकिस्तान की नीति जारी है। गंभीर आर्थिक मुसीबत में फंसे इस देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पहले तो भारत के साथ हुए तीन युद्धों में मिली हार और उससे मिले सबक की बात करते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता की पेशकश भी करते हैं, लेकिन कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय बयान जारी कर कहता है कि कश्मीर में दोबारा अनुच्छेद 370 को बहाल किए बगैर वार्ता संभव नहीं है। हाल के महीनों में यह तीसरा मौका है, जब शरीफ सरकार ने पहले भारत के साथ रिश्ते सुधारने की बात कही और फिर पलट गई। पाकिस्तान के इन बयानों पर भारत ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

 

शरीफ ने दुबई के एक टीवी चैनल अल अरबिया को दिए साक्षात्कार में कहा, हम भारत से तीन युद्ध लड़ चुके हैं और इन युद्धों से गरीबी व दुर्गति ही बढ़ी है। हम भारत के साथ शांति से रहना चाहते हैं। मैं भारतीय नेतृत्व और पीएम मोदी को संदेश देना चाहता हूं कि हम आपस में बैठ कर कश्मीर समेत दूसरे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से विमर्श करें। उन्होंने कहा कि यूएई भारत-पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

 

पाकिस्तान इन दिनों चौतरफा मुसीबत में है। राजनीतिक अस्थिरता के साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति बहुत बिगड़ चुकी है। बढ़ती महंगाई और देश् पर बढ़ते कर्ज से आम जनता मुसीबत में है। अफगानिस्तान से भी उसके रिश्ते खराब होते जा रहे हैं। शरीफ के साक्षात्कार को भारत समेत दुनिया के तमाम मीडिया ने प्रमुखता से दिखाना शुरू ही किया था कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि भारत के साथ रिश्ते को लेकर वहां की सरकार दो टूक फैसला करने में सक्षम नहीं है। पीएम शरीफ ने बार-बार स्पष्ट किया है कि जब तक भारत अगस्त, 2019 में कश्मीर को लेकर किए गए कानूनी फैसले को नहीं पलटता है, तब तक वार्ता संभव नहीं है।

 

भारत ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। हालांकि भारत का रुख यही है कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर उसका अविभाज्य अंग है। पाकिस्तान को इस क्षेत्र के बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। भारत लगातार पाकिस्तान से कहता रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर के जिन हिस्सों पर कब्जा जमाए है, उसे खाली करे। भारत यह समझता है कि पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक अस्थिरता की वजह से द्विपक्षीय वार्ता का कोई खास भविष्य नहीं है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शरीफ व उसके बाद वहां के विदेश मंत्रालय के बयान का उद्धरण देते हुए कहा कि पहले उन्हें यह फैसला करना होगा कि वे चाहते क्या हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...