पहली बार एक प्रमुख पाकिस्तानी अखबार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और विश्व मंच पर देश के बढ़ते कद की सराहना की है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने देश को उस मुकाम तक पहुंचा दिया है, जहां से देश ने अपनी प्रभुता और प्रभाव का विस्तृत जाल फैलाना शुरू किया है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विदेश नीति के मोर्चे पर अपना स्वयं का प्रभा मंडल स्थापित कर लिया है। समाचारपत्र ने यह भी कहा है कि वर्तमान समय में भारत अपने आकार और परिधि को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने संपूर्ण वैश्विक प्रभाव को लेकर विश्व में सबसे प्रासंगिक देश बन गया है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई बार भारत की विदेश नीति की सराहना कर चुके हैं। ट्रिब्यून में राजनीतिक विश्लेषक श्ाहजाद चौधरी ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति का कौशलपूर्वक प्रयोग किया गया है और देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) तीन लाख करोड़ डालर के पार पहुंच चुका है। ‘मोदी ने ब्रांड इंडिया बनाने के लिए जो कुछ किया है, वह उनसे पहले कोई नहीं कर सका।
भारत संबंधी अपनी नीति पर पुनर्विचार करे पाकिस्तान
शहजाद ने पाकिस्तान को अपनी भारत संबंधी नीति पर पुनर्विचार करने की सलाह दी। कहा, भारत के पास 600 अरब डालर का विदेशी मुद्रा भंडार है, जबकि पाकिस्तान के पास मात्र 4.5 अरब डालर है। हालत यह है सऊदी अरब ने जहां भारत में 72 अरब डालर से ज्यादा का निवेश करने की घोषणा की है, तो पाकिस्तान में सिर्फ सात अरब डालर निवेश का वादा किया है।
भारत के सहयोगी के रूप में खड़ी हैं दो सैन्य महाशक्तियां
शहजाद ने लिखा है कि यूक्रेन युद्ध के बीच दो सैन्य महाशक्तियां अमेरिका और रूस भारत के साथ खड़ी हैं। दोनों विरोधी महाशक्तियां दावा कर रही हैं कि भारत उसका सहयोगी है। रूस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है और भारत को छोड़ कोई भी उसके साथ स्वतंत्र रूप से कारोबार नहीं कर सकता। रूस से भारत तेल खरीद रहा है और उसका निर्यात कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।देशभर में 1 जुलाई 2026 से ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना लागू होने जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभा कक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल ने की। ...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 से...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...