Google Analytics Meta Pixel पार्टी स्नैक्स : पनीर कटलेट बनाएं तारीफें पाएं - Ekhabri.com

पार्टी स्नैक्स : पनीर कटलेट बनाएं तारीफें पाएं

पनीर कटलेट को ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर काफी पसंद किया जाता है. स्टार्टर के तौर पर भी पनीर कटलेट को चाहने वालों की कमी नहीं है. पनीर कटलेट को सब्जियों के साथ या बिना सब्जियों के भी बनाया जा सकता है. पनीर कटलेट एक ऐसी रेसिपी है जिसे बच्चे हों या बड़े सभी काफी चाव से खाते हैं. आप चाहें तो बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी पनीर कटलेट को रख सकते हैं. पनीर कटलेट को बनाना काफी आसान है और इन्हें बनाने में बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है.
आपने अगर अब तक घर पर कभी पनीर कटलेट नहीं बनाया है तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है. हमारी बताई सरल विधि का पालन कर आप स्वाद से भरपूर पनीर कटलेट तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं पनीर कटलेट बनाने का आसान तरीका.

पनीर कटलेट बनाने के लिए सामग्री
पनीर क्रम्बल – 2 कप
आलू उबला – 1
प्याज कटा – 2 टेबलस्पून
गाजर कद्दूकस – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 2
अदरक का पेस्ट – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबलस्पून
ब्रेड का चूरा – 1 कप
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

मैदे के पेस्ट के लिए
कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप
मैदा – 2 टेबलस्पून
काली मिर्च कुटी – 1/4 टी स्पून

पनीर कटलेट बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर पनीर कटलेट बनाने के लिए एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें पनीर का चूरा डाल दें. इसके बाद उबला आलू लेकर उसका छिलका उतारें और उसे भी मैश कर बाउल में डाल दें. अब बारीक कटा प्याज, कद्दूकस गाजर, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण में अदरक पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
जब ये मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर और डालकर अच्छे से मिलाते हुए एक नरम स्टफिंग तैयार करें. जरूरत के हिसाब से कॉर्न फ्लोर की मात्रा को बढ़ा या घटा भी सकते हैं. इसके बाद तैयार मिश्रण को अलग रख दें. अब एक अन्य बर्तन लें और उसमें 1/4 कप कॉर्न फ्लोर, मैदा, काली मिर्च स्वादानुसार नमक और 1/4 कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं और घोल तैयार कर लें.

अब हाथों को तेल लगाकर चिकना कर लें और फिर तैयार मिश्रण को हाथों में लेकर उसके कटलेट तैयार कर लें. इसके बाद कटलेट को मैदे के घोल में डिप करें और फिर ब्रेड के चूरे में डालकर चारों ओर से अच्छी तरह से लपेट कर उसे एक प्लेट में रख दें. इसी तरह एक-एक कर सारे पनीर कटलेट तैयार करते जाएं और प्लेट में रखते जाएं. ध्यान रखें कटलेट में ब्रेड चूरा अच्छी तरह से लपटा हो.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक उसमें तैयार पनीर कटलेट डालकर डीप फ्राई करें. कटलेट को तब तक फ्राई करें जब तक कि दोनों ओर से उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए. इसके बाद कटलेट प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे कटलेट को डीप फ्राई कर लें. नाश्ते के लिए स्वाद से भरपूर पनीर कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं. इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...