Google Analytics Meta Pixel शनिवार आज : सकारात्मक फल पाने के लिए करें उपाय - Ekhabri.com

शनिवार आज : सकारात्मक फल पाने के लिए करें उपाय

हमारे पुराणों में शनिदेव को सूर्य पुत्र और कर्मफल दाता कहा जाता है। स्वभाव से कठोर होने के कारण शनि बुरे काम और कर्मों के लिहाज से दंड देते हैं। इसलिए शनि की ढैया या साढ़ेसाती से प्रभावित लोग काफी परेशान हो जाते हैं। जब शनि अशुभ फल देते हैं तो व्यक्ति का बुरा समय चलता है। ऐसे में शनिवार का दिन शनि प्रभाव को सकारात्मक करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। कहते हैं कि शनिवार शनिदेव का दिन है और इस दिन कुछ आसान उपाय करके आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए कि शनि शुभ फल दें।

0 शनिवार के दिन लोहा, काली वस्तुएं, छाता, उड़द की दाल, चमड़े के जूते इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि काले रंग की चीजें खरीदने से शनि का अशुभ प्रभाव शुरू हो जाता है।

0 शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और साथ में काली उड़द या काले तिल भी शनिदेव को अर्पित कर सकते हैं।

0 शनिवार के दिन गरीब को दान करके या किसी जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

0 शनिवार के दिन लोहे की कोई ऐसी चीज जो शनि मंदिर में काम आ सके, मंदिर में दान करने से भी शनि शुभ फल देते हैं।

0 शनिवार के दिन सुबह सरसों के तेल की मालिश करके नहाना चाहिए।

0 शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे शनिदेव से आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है।

Read Also  हिंदू संवत्सर की अंतिम एकादशी को कहते हैं रंगभरी एकादशी

0 इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि का अशुभ फल समाप्त हो जाता है।

0 शनिवार के दिन काली चीटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाने से भी शनिदेव का अशुभ प्रभाव खत्म होने लगता है।

0 कहते हैं कि शनिवार के दिन बजरंग बली की पूजा से भी शनि के अशुभ फल कट जाते हैं। दिन में जब भी समय मिले हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का जाप करना चाहिए।

0 जो लोग शनि की ढैय्या से पीड़ित हैं उन्हें हर शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

0 शनिवार ही नहीं किसी भी दिन झूठ बोलना, छल करना, किसी को अपमानित करना, शराब पीना शनि को क्रुद्ध करता है। इसलिए शनि का शुभ फल चाहिए तो ये काम करने से बचना चाहिए क्योंकि शनि कर्म प्रधान देवता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...