Google Analytics Meta Pixel पौधा तुंहर द्वार योजना : विधायक ने पौध वितरण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - Ekhabri.com

पौधा तुंहर द्वार योजना : विधायक ने पौध वितरण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

लोगों के दरवाजे तक निःशुल्क पौधा मुहैया कराया जाएगा

पाँच माध्यम के जरिए ले सकते फरी पौधा

बेमेतरा- पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिले को भी हरा-भरा करने की कवायद जारी है। विधायक श्री आशीष छाबड़ा एवं कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने उप मंडल परिसर में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत पौध वितरण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती शकुंतला साहू, वनमंडलाधिकारी दुर्ग श्री शशिकुमार, उप वनमंडलाधिकारी श्री व्ही.एच. दुबे, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित वन विभाग अधिकारी-कर्मचारी प्रधान मौजूद थे।
विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के लिए वन विभाग ने ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ योजना की शुरुआत की है। इसमें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर तक निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
वन विभाग ने चालू वर्ष में ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ कार्यक्रम के तहत आज से पौध वितरण की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों के दरवाजे तक फ्री में पौधा मुहैया कराया जाएगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आम जन से अपने घर के आसपास सुरक्षित ज़मीन पर फलदार व छायाडेयर पेड़ लगाने की अपील की।ताकि आसपास का पर्यावरण वातावरण स्वच्छ अच्छा रहे।
वनमंडलाधिकारी श्री शशिकुमार ने बताया कि ज़िले में पौधा तुहर दुआर 2023 योजना में आज 6 जुलाई से 5 अगस्त 2023 तक वाहन द्वारा प्रति शनिवार और रविवार को  विभिन्न प्रजातिओं बांस, कटहल, महुआ, अर्जुन (कहुआ), जामुन, अमरूद, करंज, बहेड़ा, नीम, आंवला, कचनार, इमली, कुसुम, सीताफल व अन्य प्रजातियों के पौधे निःशुल्क प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ कार्यक्रम की तहत पौधा पाँच माध्यम की ज़रिए निःशुल्क  प्राप्त कर सकते है। पहला माध्यम हेल्पलाइन नंबर 0788-2327531 दूसरा क्यू आर कोर्ड स्कैन कर, तीसरा वेबसाइट ूूूणतपेीदानदरकनतहण्बवउ की मध्यम से आवेदन कर फरी में प्राप्त कर सकते है। इसी तरह चौथा जरिया अपने क्षेत्र की नर्सरी प्रभारी का कॉल कर ले सकते है। साजा-बेमतरा और धनगांव नर्सरी 7489-273551 है। निःशुल्क पौधा प्राप्त करने का पाँचवा और अंतिम जरिया पौधा वितरण वाहन द्वारा है। उन्होंने बताया कि जिले में 50 हज़ार पौधा वितरण किया जाएगा। उन्होंने आमजन जिनके पास ख़ाली और पौधा लगाने की जमीन है उनसे लाभ उठाने की अपील की है।
इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षारोपण कार्य को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2021 से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसमें ज़िले के सभी नागरिक निजी भूमि की उपलब्धता के मुताबिक फायदा उठा सकते हैं। वहीं, सभी ग्राम पंचायतों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियां योजना का लाभ ले सकती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में वृक्षारोपण को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है। साथ ही पर्यावरण में सुधार लाकर जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों को कम करना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *