सुकमा, 13 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माओवाद को कैंसर की तरह जड़ से खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने सुकमा जिले में 205 करोड़ रुपये के 137 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों के साहस और हमारी सरकार की रणनीति से माओवादियों का प्रभाव कम हुआ है। बीते एक साल में 230 से अधिक माओवादी मारे गए। अब माओवादी सीमित इलाकों में सिमट चुके हैं और बौखलाहट में कायराना हरकत कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सुकमा में 83 करोड़ रुपये की लागत से जल प्रदाय योजना और 14 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण शुरू किया गया है। खेल सुविधाओं के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में विकास और सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जा रहा है। पहली बार कई गांवों में बिजली और दूरदर्शन पहुंचा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और जीवन में सुधार हो रहा है।
सरकार ने महतारी वंदना योजना के तहत 52 हजार माताओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4 हजार से बढ़ाकर 5.5 हजार रुपये किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “मावा सुकमा – बदलता सुकमा” कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया और नक्सल पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को आशीर्वाद दिया। दो एमओयू भी किए गए, जिनमें कौशल विकास और वेस्ट मैनेजमेंट शामिल हैं।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार, बस्तर सांसद महेश कश्यप, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...