Google Analytics Meta Pixel लोग सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके देने हो रहे जागरूक - Ekhabri.com

लोग सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके देने हो रहे जागरूक

० सिटी पैराडाइज विशाल नगर के रहवासी सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके देने लगे

रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2023 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शाखा एवं नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्र कर्मचारियों, महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में आवासीय और व्यवसायिक क्षेत्रों में जाकर लोगों को घर एवं दुकान का गीला कचरा हरे रंग के डस्टबिन एवं सूखा कचरा नीले रंग के डस्टबिन में रखकर निगम के सफाई मित्र को सफाई वाहन में सूखा एवं गीला कचरा पृथकीकरण करके 15 जनवरी 2023 से अनिवार्य रूप से देने की जानकारी देते हुए जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में समझाईक्ष निरन्तर दी जा रही है.

नगर निगम की पहल पर राजधानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों के रहवासी नागरिक इसे लेकर जागरूक हो रहे हैँ. नगर निगम जोन क्रमांक 10 के रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 50 के क्षेत्र में आने वाले सिटी पैराडाइज आवासीय परिसर विशाल नगर के रहवासियों ने अपने घर का प्रतिदिन का सूखा कचरा नीले रंग के डस्टबिन एवं रसोईघर का सब्जी वेस्टेज का गीला कचरा हरे रंग के डस्टबिन में पृथकीकरण करके निगम के सफाई मित्र को सफाई वाहन में देना प्रारम्भ कर दिया है.इस हेतु सिटी पैराडाईज आवासीय परिसर विशाल नगर के रहवासियों को नगर निगम के महापौर, सभापति, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त ने सराहते हुए उनके द्वारा गीला एवं सूखा कचरा पृथक करके देने के कार्य को सभी सोसायटी, कॉलोनियों के रहवासियों के लिये प्रेरणादायक बतलाया है.

Read Also  बस्तर ओलंपिक विजेताओं और लखपति दीदियों ने प्रधानमंत्री को जताया आभार  

निगम स्वास्थ्य विभाग ने एक बार पुनः सभी आवासीय एवं गैर आवासीय क्षेत्रों के रहवासियों से घरों एवं दुकानों का गीला और सूखा कचरा पृथक करके देने का विनम्र आव्हान किया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि नगर निगम के सम्बंधित जोन 10 के जोन कमिश्नर श्री दिनेश कोसरिया के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन के नेतृत्व में महिला स्वसहायता समूह की उर्वशी वैष्णव, मीना दीप, बिंदु बाला द्वारा निरन्तर जागरूक किया जा रहा है. जनजागरूकता अभियान में वाहन सुपर वाईजर श्री राहुल पाण्डेय निरन्तर सहयोग दे रहे हैँ. निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिटी पैराडाईज विशाल नगर के घरों में कार्य करने वाली काम वाली बाइयों ( मैड सर्वेन्ट) को फ्लेट का सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके सफाई मित्र को देने के सम्बन्ध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है.

नगर निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर अरुप ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू ने जोन के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के अंतर्गत आने वाले रायपुरा में स्थित गोकुल धाम सोसायटी में जाकर वहां के रहवासियों को गीला एवं सूखा कचरा पृथक – पृथक करके निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में 15 जनवरी 2023 से अनिवार्य रूप से देने के सम्बन्ध में अभियान पूर्वक जागरूक बनाया. जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने रहवासियों को सफाई के प्रति जागरूक बनाते हुए बताया कि सूखा एवं गीला कचरा दिनांक 15 जनवरी 2023 के बाद पृथक करके नहीं देने की स्थिति पाये जाने पर सम्बंधित व्यक्तियों / संस्थाओं से जुर्माना वसूला जायेगा. सूखा एवं गीला कचरा घर एवं दुकान में ही पृथक – पृथक रखकर निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में प्रतिदिन देने जनजागरूकता अभियान आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में निरन्तर जारी रहेगा.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...