अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को रिलीज होने में मात्र तीन दिन शेष हैं। इस बीच इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने नया प्रोमो रिलीज़ किया है। फिल्म रिलीज़ होने के पहले से निर्माता अपने ऑडियंस के लिए हर दिन छोटी-छोटी झलकियां लेकर आ रहे हैं। इस वक्त चर्चा में है रणबीर और आलिया का फ्रेश प्रोम। इस फिल्म का बेसब्री से जिन लोगों को इंतजार है उन्हें ये प्रोमोज पसंद नहीं आ रहे। लोगों का कहना है कि निर्माता ले ऐसा करके फिल्म की कहानी को ही बेकार कर दिया है।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के टीज़र और ट्रेलर के बाद फिल्म के गानों की भी झलकियां सामने आई। यहां तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन फिल्मों के छोटे-छोटे क्लिप प्रोम दिखाए जा रहे हैं उस पर लोग नसीहत देते नजर आ रहे हैं। फैन्स हाथ जोड़कर विनती कर रहे हैं और कह रहे हैं- प्लीज़ फिल्म को स्पॉइल मत करो। फिल्म के बेसब्री से इंतजार कर रहे एक फैन ने कहा- भाई, क्यों मूवी की बैंड बजा रहे हो ये सब दिखाकर।
एक यूज़र ने आखिरी प्रोमो को देखकर इंंटरनेट मीडिया पर लिखा है, ‘बेहतर है कि ये लोग अब कोई भी प्रोमो जारी करने से खुद को रोक लें। ये इकलौता प्रोमो लोगों को थिएटर तक लाने के लिए काफी है।’ एक अन्य ने लिखा- एक-एक दिन करके आपने पूरी फिल्म ही रिलीज कर दी। एक और ने कहा- भाई अच्छे सीन बचाकर रखो, सबकुछ दिखा दोगे अभी तो मूवी में क्या दिखाओगे।
टीम को किसी ने यह भी सलाह दी है, ‘भाई, प्री रिलीज़ प्रोमो काफी था। आपको और भी क्लिप्स शेयर करने की जरूरत नहीं थी। अगर ज्यादा ही दिक्कत है तो सॉन्ग की मेकिंग वीडियोज़ पोस्ट कर दो।’ एक ने कहा है- भाई प्रमोशन कब करोगे, रिलीज के बाद क्या? सारा स्पॉइलर तो दे दिया, अब क्या फिल्म इंस्टाग्राम पर रिलीज़ करोगे? एक अन्य ने कहा है, ‘ब्रह्मास्त्र फिल्म, प्लीज़ मूवी की और कोई शॉर्ट क्लिप रिलीज़ मत करो। लोगों को काफी कुछ पता लग चुका है, अब बस और नहीं प्लीज़।’
ऑडियंस के लगातार कॉमेंट्स के बावजूद अयान मुखर्जी ने फिल्म का नया क्लिप जारी कर दिया जो फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की फाइट का हिस्सा नजर आ रहा है। अयान ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैंने कुछ कॉमेंट्स देखे जिसमें लोगों ने मुझे और इस फिल्म के और शॉर्ट क्लिप शेयर करने को मना किया है, लेकिन उन लोगों के लिए ज हमारी यूनिट्स को देख रहे हैं और ऐसा सोचते हैं… उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। सच ये है कि ब्रह्मास्त्र से जुड़ी सारी चीजें स्क्रीन पर नई और फ्रेश होंगी।’
डायरेक्टर ने यह भी कहा है कि फिल्म को बनाने में 5 साल लग गए और फाइनली आज खत्म हुई है। उन्होंने लिखा है, ‘हमने आखिरकार फिल्म को लास्ट टच देकर आज सुबह यानी सोमवार को इसे पूरा कर लिया है, जो कि भगवान शंकर का खास दिन है। यह सोचकर कापी अच्छा लग रहा है और इस सोमवार को हमारे शिव की एक झलक शेयर करना भी सही है, वो शख्स जिसकी यह कहानी है।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...