Google Analytics Meta Pixel सूखी नदी की बाढ़ में बहकर आई मछलियां तो पकड़ने उमड़े लोग - Ekhabri.com

सूखी नदी की बाढ़ में बहकर आई मछलियां तो पकड़ने उमड़े लोग

छत्‍तीसगढ के कवर्धा में मानसून ने झड़ी लगाई तो बीते 24 घंटों से बारिश जारी है। अच्छी बारिश होने के कारण बोड़ला विकासखंड क्षेत्र के बांध, नदी और नालों की स्थिति बेहतर हो गई है। लगातार बारिश के चलते छिरपानी बांध में क्षमता से अधिक जलभराव के कारण पानी ओभरफलो करने लगा। ऐसे में बांध के पानी के साथ बहकर बड़ी-बड़ी मछलियां आने लगी। यह देखकर पकड़ने के लिए लोग जाल लेकर निकल पडे।

विकासखंड क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान है। इस मानसून सत्र में इस बारिश को अब तक की सबसे अधिक बारिश कहा जा रहा है। भारी बारिश के चलते गांव दलदली,  बैजलपुर,  घोंघा, रानीदहरा,  ढोलबज्जा,  चिल्फी रेंगाखार वाले मार्गों में पानी भर गया है। इससे रास्ता जाम हो गया है। इसके साथ ही आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम पंचायतों का संपर्क जिला व विकासखंड मुख्यालय से भी कट गया है।

ग्राम पंचायत बैरक के सरपंच श्याम मसराम ने बताया कि तीन दिनों से हो रही भारी बरसात से ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब और नदी-नाले लबालब हैं। कई जगहों पर सड़कों के ऊपर भी पानी बह रहा है। इससे आवागमन अवरुद्घ हो गया है। साथ ही साथ वनांचल क्षेत्र के अनेक पंचायतों में रोजगार गारंटी के बनाए तालाबों में क्षमता से अधिक पानी भर जाने के कारण उनके फूटने का खतरा भी मंडरा रहा है। इससे तलाब में बांधों के नीचे खेती करने वाले किसानों में चिंता व्याप्त है।

सूखा नदी के पुल के ऊपर से दो फीट पानी बह रहा है, जिसके कारण आज दलदली मार्ग में आवागमन अवरुद्घ रहा। वहीं नदी के किनारे अवैध कब्जा कर झोपड़ी बनाकर रह रहे एक परिवार के घर में बा़ढ़ का पानी भर गया है और घर भी गिरने के कगार पर है। ऐसे में उक्त परिवार को गंभीर घटना घटने से पहले वहां से तुरंत हटाने की जरूरत है। कहा जाता है कि उक्त परिवार द्वारा मुआवजा प्राप्ति के बाद भी नदी के किनारे जबरदस्ती घर बनाकर रह रहा है, जहां बाढ़ के खतरे में परिवार को नुकसान पहुंचने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *