पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतें इतनी चालाकी से बढ़ाईं कि इसका हिसाब-किताब आमलोगों को समझ में ही नहीं आया। आजकल लोग 715 रुपये में रसोई गैस के एक सिलिंडर खरीद रहे हैं और सब्सिडी के नाम पर मात्र 19.90 रुपये खाते में आ रहे हैं। जाहिर है कि रसोई गैस की महंगाई की आग ने धीरे-धीरे सब्सिडी को अपनी लपेट में लिया। रसोई गैस पर पड़ी महंगाई की मार ने कई घरों का बजट बिगाड़कर रख दिया है।
रसोई गैस पर पहले सब्सिडी कंपनियों को दी जाती थी। मगर दो फरवरी, 2015 को केंद्र सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए सिलिंडर बाजार मूल्य पर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया और सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में भेजी जाने लगी। उस समय प्रति घरेलू सिलिंडर कीमत 998 रुपये थी। इस लिहाज से उपभोक्ता के खाते में 568 रुपये सब्सिडी के पहुंचते थे और सिलिंडर की कीमत 430 रुपये होती थी। इसके बाद कीमतों में थोड़ा ही उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा। उसके हिसाब से सब्सिडी का गणित भी सही रहा।
कोरोना के पहले यानी मार्च 2020 में गैस सिलिंडर की कीमत 878.75 रुपये थी, उपभोक्ताओं के बैंक खाते में गैस सब्सिडी के 311.95 रुपये आए। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा और अप्रैल, 2020 में सब्सिडी राशि धीरे से घटाकर 182.90 रुपये कर दी गई। मई में सिलिंडर की कीमत घटकर 580 रुपये और सब्सिडी शून्य हो गई।
पिछले वर्ष पहली जून को पेट्रोलियम कंपनियों ने सिलिंडर की कीमत 580 रुपये से बढ़ाकर 615.50 रुपये कर दी। सब्सिडी इसमें मात्र 19.90 रुपये रह गई,। इसके बाद 31 अक्टूबर तक गैस कीमत और सब्सिडी में बदलाव नहीं आया। पहली नवंबर से गैस की कीमत फिर बढ़ा दी गई। 14 किलो वाला सिलिंडर 665.50 रुपये का हो गया और सब्सिडी 19.90 रुपये रह गई। पेट्रोलियम कंपनियों ने 15 दिसंबर को गैस की कीमत बढ़ाकर 715.50 रुपये प्रति सिलिंडर कर दी। इस बार भी सब्सिडी 19.90 रुपये पर ही रही।
पेट्रोल की तरह सिलिंडर के दाम में हुए बदलाव का गणित क्या है, यह जानने के लिए उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंचते हैं। लेकिन वहां समझाया जाने वाला हिसाब समझ नहीं आता। इस बारे में भारत पेट्रोलियम एक सेल्स ऑफिसर कहते हैं कि एलपीजी गैस सिलिंडर निर्धारित कीमत पर मिलता है। सब्सिडी कितनी देनी है, यह सरकार तय करती है। उसी के आधार पर पर उपभोक्ता के खाते में राशि भेजी जाती है। सब्सिडी राशि कम क्यों की गई, इसके बारे में जानकारी नहीं है।
ऐसे समझे सब्सिडी का हिसाब
मार्च 2020–878.75–311.95 रुपये
अप्रैल 2020–673.00–182.90 रुपये
जून 2020–615.50–19.90 रुपये
नवंबर 2020–665.50–19.90 रुपये
दिसंबर 2020–715.50–19.90 रुपये
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By User 6 /
February 21, 2026 /
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...