Google Analytics Meta Pixel फाइजर की वैक्सीन को अमेरिका में भी जल्द मंजूरी - Ekhabri.com

फाइजर की वैक्सीन को अमेरिका में भी जल्द मंजूरी

वॉशिंगटन। फाइजर बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को अमेरिका में भी जल्द इमरजेंसी अपू्रवल मिल सकती है। अमेरिका के फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की सलाहकार समिति ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश की है। बता दें, इस वैक्सीन को ब्रिटेन में मंजूरी मिल चुकी है और वहां टीकाकरण शुरू हो गया है।  एफडीए की समिति में स्वतंत्र वैज्ञानिक एक्सपट्र्स, संक्रामक रोग के डॉक्टर और सांख्यिकीविद शामिल हैं। समिति की बैठक में फाइजर वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के पक्ष में 17 वोट दिए जबकि विरोध में चार वोट डाले गए। इस सिफारिश के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार तक फाइजर वैक्सीन को आपात मंजूरी मिल सकती है। मंजूरी मिलने के बाद जनवरी के पहले हफ्ते से अमेरिका के स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सों को कोरोना की पहली डोज दी जाएगी। फाइजर के चेयरमैन और सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने कहा है कि एफडीए के वैक्सीन एडवाइजर्स ने इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश के पक्ष में मतदान किया है, इस बात की उन्हें खुशी है। एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फाइजर वैक्सीन की सिफारिश करने और उसे मंजूरी मिलने से अमेरिका में कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। बता दें कि इस वैक्सीन को अब तक यूके, कनाडा, बहरीन और सऊदी अरब से मंजूरी मिल चुकी है।
-मॉडर्ना वैक्सीन को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद
अमेरिका में फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी मिलने के कुछ समय बाद मॉडर्ना वैक्सीन को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फाइजर और मॉर्डना दोनों ही एक तरह की टेक्नोलॉजी का ही इस्तेमाल कर अपनी वैक्सीन तैयार कर रही हैं। क्लिनिकल परीक्षण में मॉर्डना के नतीजे भी उत्साह भरने वाले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...