रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबी सरकारी कार्यालयों में अब छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर जारी करके ट्विट किया है कि छत्तीसगढ़ का वैभव, संपन्नता हमारे किसानों से है, उनकी खुशहाली में छत्तीसगढ़ महतारी का ही आशीर्वाद है । हमने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को सभी शासकीय कार्यक्रमों में प्रमुखता से स्थान देने का निर्णय लिया है, जिससे कि हमें हमारी माटी के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति का स्मरण हो सके।










