Google Analytics Meta Pixel इंडोनेशिया में विमान क्रैश: जावा सागर से निकाले शरीर और कपड़ों के चीथड़े - Ekhabri.com

इंडोनेशिया में विमान क्रैश: जावा सागर से निकाले शरीर और कपड़ों के चीथड़े

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयर का विमान समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 62 यात्री सवार थे। विमान की खोज के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है। विमान के क्रैश होने के एक दिन बाद इंडोनेशियाई बचाव दल ने जावा सागर से शरीर और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने रविवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, यह विमान राजधानी जकार्ता से पोन्टिआनक जा रहा था। फ्लाइट संख्या एसजे182 ने दोपहर करीब 1.56 बजे उड़ान भरी थी और 2.40 बजे उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया था। सूत्रों को कहना है कि बचाव दल को समुद्र में मलबा मिला है। हालांकि यह मलबा इसी विमान का है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को ले जा रहा बोइंग 737-500 विमान करीब 27 साल पुराना था। यह 2018 में जकार्ता में क्रैश हुए लाइन एयर के विमान बोइंग 737 मैक्स से भी काफी पुराना था।
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी कारया ने बताया, विमान में चालक दल के 12 सदस्यों समेत 62 लोग सवार हैं, जिनमें दस बच्चे भी शामिल हैं। देश की खोज व बचाव एजेंसी बासरनास के प्रमुख बागुस पुरुहितो ने बताया कि करीब 50 टीमों को विमान खोज अभियान में लगाया गया है। वहीं, कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और उड़ान को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। इस बीच, स्थानीय मीडिया ने मछुआरों के हवाले से जकार्ता के उत्तर में विमान का मलबा मिलने का दावा किया है। वहीं त्रिसुला तट रक्षक जहाज के कमांडर कैप्टन ईको सूर्या हादी ने भी समुद्र में मानव अंग और मलबा देखे जाने की बात कही है।
पहले भी हुए हादसे
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को लापता हुआ विमान स्वचालित उड़ान संचालन प्रणाली से लैस नहीं है, जो कि लायन एयर के विमान की दुर्घटना में अहम वजह बना था। श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की सस्ती उड़ान सेवाओं में शामिल है जो कि दर्जनों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...