Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर-कहीं मना किसान दिवस तो कहीं रोपे गए पौधे - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर-कहीं मना किसान दिवस तो कहीं रोपे गए पौधे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से रू-ब-रू होकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी लोगों को उनकी शुभेच्छाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल आज अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखण्ड मुख्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आॅनलाईन जुड़े और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार की। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान विभिन्न जिलों में वर्षा की स्थिति और खरीफ फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों ने केक काटकर, गुलदस्ते के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। सुकमा जिले और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सहित विभिन्ना जिले के जनप्रतिनिधियों ने केक काटा। मस्तूरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने छत्तीसगढ़ी गीत जय हो छत्तीसगढ़ महतारी, तोर हवय चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी गीत गा कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। कोटा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे लोग मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मना रहे हैं। मालखरौदा के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आज के दिन मालखरौदा में सात हजार पौधों का रोपण किया गया है। महासमुंद में जनप्रतिनिधियों ने 65 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हवन कराया।


बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों से वहां बाढ़ की स्थिति की जानकारी भी ली


मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों से वहां बाढ़ की स्थिति की जानकारी भी ली और उनसे कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को स्कूल और पंचायत भवनों में सुरक्षित रखने और उनके भोजन की व्यवस्था की जाए। उन्हें आवश्यक होने पर उपचार की सुविधा भी दी जाए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को चर्चा के दौरान तीजा, गणेश चतुर्थी, नुआखाई पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बस्तर में कोरोना से बहुत बेहतर ढंग से लड़ाई लड़ी गई है। अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। इससे बचाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की राशि किसानों और पशुपालकों को दी गई है। इससे कृषि कार्यो में मदद मिलेगी और त्यौहारों के समय खर्च की व्यवस्था भी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहकों को वर्ष 2018 के तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन की राशि के रूप में 232 करोड़ रूपए की राशि दी गई है। राज्य सरकार लोगों को अधिक से अधिक आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर चार हजार रूपए की गई। वहीं महुआ की खरीदी 30 रूपए प्रति किलो की दर पर की गई है। काजू की खरीदी भी की जा रही है। प्रसंस्करण के बाद काजू बेचने से होने वाले लाभ की राशि भी संग्रहकों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डी.एम.एफ. की राशि का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर न सिर्फ बस्तर को अपितु छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर ले जाएंगे।


राम वन गमन पथ में भरतपुर के सीतामढ़ी-हरचैका को शामिल करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया


कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों ने राम वन गमन पथ में भरतपुर के सीतामढ़ी-हरचैका को शामिल करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। सोनहत विकासखण्ड के कटघोड़ी में बिजली की समस्या की जानकारी जनप्रतिनिधियों ने दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां विभाग से सर्वे कराकर आवश्यक होने पर बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी। बिलासपुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के गठन और नगर निगम बिलासपुर की सीमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अरपा महोत्सव का आयोजन अब इस नवगठित जिले में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नए जिले के गठन की लोग बड़े लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब इस नए जिले की गठन के बाद यहां शासकीय कार्यालय तेजी से खुल रहे हैं। निर्माण कार्यो में भी गति मिली है। मरवाही में स्वर्गीय बिसाहूदास महंत के नाम से उद्यानिकी महाविद्यालय खोला जाएगा। जांजगीर-चांपा जिले के जनप्रतिनिधियों ने वहां यूरिया खाद की कमी की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को अधिक कीमत में खाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वालों की यदि जानकारी है तो जिला प्रशासन को दे। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में यूरिया की कमी नहीं है। किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया खाद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में गोधन न्याय योजना का अच्छा क्रियान्वयन हुआ है।


पथरिया, लोेरमी और मुंगेली के कुछ गांवों में अतिवृष्टि से फसल और घरों को नुकसान


मुंगेली जिले के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिले के तीन विकासखण्डों पथरिया, लोेरमी और मुंगेली के कुछ गांवों में अतिवृष्टि से फसल और घरों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर के माध्यम से ऐसे गांवों का जल्द सर्वे कराकर फसल और घरों को हुए नुकसान का मुआवजा संबंधित लोगों को किया जाएगा। पाटन के जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल फोन पर मुख्यमंत्री जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर वहां सिंचाई डेम के लिए सर्वे कराने का आश्वासन दिया।


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करें


मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए अपना सक्रिय सहयोग दे। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी विकसित किए जा रहे है। जनप्रतिनिधि गांवों में गौठानों को विकसित करने में भी सहयोग दें। गौठानों को मवेशियों के लिए डे-केयर सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। मवेशियों को गौठानों में रखने से फसलें सुरक्षित रहेंगी। वहां तैयार होने वाले वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। लोगों की आय भी बढ़ेगी और हम स्वच्छता में भी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि 13 दिसम्बर 2005 के पहले जो लोग वन भूमि पर काबिज थे उनका हक दिलाने की भी हर संभव कोशिश कार्यकर्ता करें।


मुख्यमंत्री निवास में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू, अंबिका सिंह देव, डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, रश्मि आशीष सिंह, विधायक संगीता सिन्हा, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, रूचिर गर्ग और राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *