Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता में विश्व नेताओं के बीच टॉप पर बरकरार - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता में विश्व नेताओं के बीच टॉप पर बरकरार

अमेरिका की कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे-ग्लोबल लीडर एप्रूवल ट्रैकर की रिपोर्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70 प्रतिशत लोगों का समर्थन रहा, जबकि 24 प्रतिशत ने उनको अस्वीकृत किया। इस सूची में मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मानुएल लोपेज ओब्राडोर 66 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राग़ी 58 प्रतिशत समर्थन के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वैसे अगस्त 2019 की तुलना में मोदी की लोकप्रियता घटी है। इसी एजेंसी के सर्वे में छह अगस्त 2019 को मोदी को समर्थन का स्तर 82 प्रतिशत था। प्रौद्योगिकी पर आधारित कंपनी मार्निंग कंसल्ट का दावा है कि वह वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता में उतार-चढ़ाव को आंकने के लिए हर रोज विश्व भर में 11,000 लोगों का साक्षात्कार करती है। इसी तरह अमेरिका की राजनीतिक नब्ज को समझने के लिए कंपनी अमेरिका में 5000 लोगों की राय लेती है।

दो नवंबर के सर्वेक्षण में लोकप्रियता की रैंकिंग में उसके बाद जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल (54प्रतिशत), आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन (47 प्रतिशत), अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (44 प्रतिशत), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो(43 प्रतिशत), जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशीदा (42 प्रतिशत), और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन (41प्रतिशत) का स्थान है। 13 वैश्विक नेताओं को लेकर बनायी रिपोर्ट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को जन समर्थन घट कर (40 प्रतिशत) रह गया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रा सांचेज (37 प्रतिशत), फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (36 प्रतिशत) और ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोल्सोनारो (35 प्रतिशत) लोकप्रियता की सूची में सबसे निचले पायदानों पर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...