Google Analytics Meta Pixel पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया शहीदों को नमन - Ekhabri.com

पुलवामा हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया शहीदों को नमन

नई दिल्ली। देश आज 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की तीसरी बरसी मना रहा है। इस मौके पर भयावह हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों के बलिदान को याद किया है। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शहीदों को सलाम के साथ ही इस मौके पर बड़ा सवाल उठाया है। पुलवामा हमले के शहीदों को सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने भी श्रद्धांजलि दी है। आज से तीन साल पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की एक बस से जैश के आतंकियों ने शक्तिशाली विस्फोटक से लदी कार भिड़ा दी थी। धमाके में 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि यह हमला जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के सफाए में मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद भारत ने पीओके में घुसकर एयर स्ट्राइक की और पाक आतंकियों के अड्डों को तबाह किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।
-अमर वीरों को शत शत नमन : योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! आप सबका बलिदान समाज पर ऋ ण है। आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है। जय हिंद!

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...

राम का किरदार निभाना भाग्य की बात है… रणबीर कपूर

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म Ramayana की रिलीज का हर किसी को इंतजार है, इसका दिन जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं....

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...