Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में बजा पीएम मोदी का डंका, सर्वोच्च अमेरिकी सम्मान 'लीजन आफ मेरिट' से सम्मानित - Ekhabri.com

अमेरिका में बजा पीएम मोदी का डंका, सर्वोच्च अमेरिकी सम्मान ‘लीजन आफ मेरिट’ से सम्मानित

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जिनका दुनियाभर में डंका बजता है. न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. इसकी बानगी अमेरिका में देखने को मिली, जब उन्हें अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को सर्वोच्च अमेरिकी सम्मान ‘लीजन आॅफ मेरिट’ से नवाजा. यह सम्मान पीएम मोदी को भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने तथा भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में उभारने के लिए दिया गया. इस सम्मान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट सी ओब्रायन ने जानकारी दी.
रॉबर्ट सी ओब्रायन ने एक ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के जरिए अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए लीजन आफ मेरिट पेश किया. इसके बाद अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने पीएम मोदी की ओर से इस पदक को स्वीकार किया.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को इस सम्मान से सम्मानित किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सम्मान को लेकर कहा कि पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व, वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के अभ्युदय तथा उनके द्वारा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की प्रगति के रूप में यह सम्मान मान्यता देता है.
‘लीजन आफ मेरिट’ है क्या?
अमेरिकी संसद द्वारा 20 जुलाई, 1942 को ‘लीजन आफ मेरिट’ अवार्ड देने की शुरूआत हुई. यह अवार्ड अमेरिकी सेना, विदेशी सैन्य सदस्यों तथा दुनिया के उन राजनीतिक हस्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं तथा उपलब्धियों में असाधारण और सराहनीय आचरण दिखाया है. यह अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य पदक में से एक है.
इन देशों ने भी दिया है पीएम मोदी को सर्वोच्च अवॉर्ड
अमेरिका के अलावा कई अन्य देशों ने भी पहले भारतीय प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया है. साल 2016 में सऊदी अरब ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आ=र्डर आॅफ अब्दुलअजीज अल सऊद’, ‘ग्रांड कॉलर आफ द स्टेट आफ पेलेस्टिन अवॉर्ड (2018)’ तथा ‘स्टेट आर्डर आफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान (2016) दिया है.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी साल 2019 में पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर आफ जायेद’ अवॉर्ड से सम्मानित किया. इसके अलावा रूस ने साल 2019 में पीएम मोदी को ‘आर्डर आफ सेंट एंड्रयू’ अवॉर्ड से सम्मानित किया. मालदीव ने साल 2019 में ‘आर्डर आफ द डिस्टिंग्यूश्ड रूल आफ निशान इज्जुद्दीन’ अवॉर्ड से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...