दुर्ग पुलिस की लाख समझाइश और कार्रवाइयों के बाद भी युवा मुख्य मार्गों पर स्टंटबाजी करने बाज़ नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक स्टंटबाज का वीडियो वायरल हुआ और वीडियो बनाने वाले ने इसकी क्लिप सीधे पुलिस डिपार्टमेंट को भेज दी।
इस वीडियो में कार के विंडो से बाहर निकल कर एक लड़की हवा का आनंद लेती दिख रही है। स्टंट कर हवा का आनंद लेने वाली लड़की के पिता को दुर्ग यातायात पुलिस ने 2 हज़ार 8 सौ रुपये का चालान काट कर माफी भी मंगवाया। सोशल मीडिया में यह वीडियो जबरदस्त वायरल भी हो रहा है।










