कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान एक कार से 4 किलो सोना बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कैसे पकड़ा गया सोना?
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में सोना बिना दस्तावेजों के लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने कवर्धा में नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। कार में सवार रायपुर निवासी उमाशंकर साहू और जावेद जिवानी से पूछताछ की गई, तो उन्होंने गाड़ी में 4 किलो सोना होने की बात स्वीकार की।
क्या-क्या जब्त किया गया?
तलाशी के दौरान पुलिस को कार में सोने के गहने, जिनमें नेकलेस, अंगूठी, चूड़ियां, एयर रिंग्स, मंगलसूत्र, चैन और अन्य आभूषण (कुल वजन 4000.700 ग्राम) मिले। इसके अलावा 8.40 लाख रुपये नकद और एक कार भी जब्त की गई।
क्या था सोने का स्रोत?
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह सोना रायपुर के एक बड़े सराफा व्यापारी का हो सकता है, जो इसे कवर्धा में बेचने आया था। हालांकि, दोनों सेल्समैन अब तक सोने के ओरिजिनल बिल और जीएसटी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा, आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से जुड़ा तो नहीं है।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By Reporter 5 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...
By User 6 /
May 21, 2026 /
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...